1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सिक्किम में स्कूलों से पाठ्यक्रम में शामिल होंगी 11 स्थानीय भाषाएं

सिक्किम में स्कूलों से पाठ्यक्रम में शामिल होंगी 11 स्थानीय भाषाएं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 29, 2021 02:45 pm IST,  Updated : Jan 29, 2021 02:45 pm IST

सिक्किम सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि अगले अकादमिक सत्र से वे अपने पाठ्यक्रम में 11 स्थानीय भाषाएं शामिल करें ताकि छात्र उनमें से किसी एक को दूसरी भाषा के रूप में चुन सके।

Sikkim asks schools to introduce 11 local languages in...- India TV Hindi
Sikkim asks schools to introduce 11 local languages in curriculum Image Source : GOOGLE

सिक्किम सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि अगले अकादमिक सत्र से वे अपने पाठ्यक्रम में 11 स्थानीय भाषाएं शामिल करें ताकि छात्र उनमें से किसी एक को दूसरी भाषा के रूप में चुन सके। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि निजी स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि तमांग, गुरुंग, मानगर, शेरपा, मुखिया, राय और नेवार समेत 11 स्थानीय भाषाओं को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए।

सरकारी अधिसूचना में कहा गया, ‘‘सभी संबंधित पक्षों को यह सूचित किया जाता है कि राज्य सरकार ने तीन भाषा फॉर्मूला इस प्रकार से अपनाया है तथा राज्य के सभी स्कूलों में इसका क्रियान्वयन किया जाना है। शिक्षण का माध्यम प्रथम भाषा अंग्रेजी होगी। दूसरी भाषा राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त 11 भाषाओं में से कोई एक होगी तथा हिंदी तीसरी भाषा होगी।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।