SSC CHSL टियर-1 परीक्षा हेतु उम्मीदवारों के लिए सेल्फ-स्लॉट चयन प्रक्रिया आज यानी 22 अक्टूबर से शुरू हो रही है। SSC ने उम्मीदवारों के लिए अपनी पसंद के अनुसार परीक्षा शहर, तिथि और पाली चुनने की सुविधा बढ़ाने के लिए सेल्फ-स्लॉट चयन प्रक्रिया शुरू की है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए, उम्मीदवारों को कैंडिडेट पोर्टल पर लॉग इन करना होगा और शहर (आवेदन के समय दिए गए 3 विकल्पों में से), तिथि और पाली का चयन करना होगा। बता दें कि SSC CHSL टियर-1 परीक्षा 2025, 12 नवंबर 2025 से शुरू होनी है।
एसएससी अधिसूचना में कहा गया है, "यदि विकल्पों का प्रयोग करते समय, पहले चुने गए तीनों शहरों के सभी स्लॉट पहले ही भर चुके हैं, तो उम्मीदवार को वैकल्पिक शहरों की एक सूची दी जाएगी, जहाँ स्लॉट उपलब्ध हों, उनमें से किसी एक को चुनने के लिए और सर्वोत्तम प्रयास के आधार पर, आयोग उम्मीदवार को उस शहर के लिए स्लॉट देगा, बिना किसी विशिष्ट तिथि और शिफ्ट के विकल्प के।"
SSC CHSL टियर वन परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन-चार दिन पहले जारी किया जाएगा। SSC CHSL टियर वन हॉल टिकट 8 नवंबर तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। जो उम्मीदवार हॉल टिकट डाउनलोड करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें-
ONGC अपरेंटिस भर्ती: सेलेक्ट होने पर कितना मिलेगा स्टाइपेंड? 2600 से ज्यादा वैकेंसी
संपादक की पसंद