कर्मचारी चयन आयोग ने SSC CHSL 2024 की फाइनल वैकेंसी की लिस्ट को जारी कर दिया है। फाइनल वैकेंसी लिस्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। साथ ही आयोग ने ऑप्शन कम प्रेफरेंस फॉर्म भी जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विभाग और पदों का प्रेफरेंस भर सकते हैं।
जारी की गई फाइनल वैकेंसी लिस्ट के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से मंत्रालयों के विभिन्न विभागों में कुल 3437 पदों पर भर्ती होगी। बता दें कि भर्ती के मूल नोटिफिकेशन में 3712 वैकेंसी की जानकारी दी गई थी।
विकल्प सह वरीयता फॉर्म जमा करने का लिंक
विकल्प सह वरीयता फॉर्म वेबसाइट पर उपलब्ध है। टियर 2 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म भरना होगा और इसे एसएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध अपने संबंधित उम्मीदवार लॉगिन लिंक के माध्यम से जमा करना होगा, जिसमें पद/संगठन के लिए विकल्प-सह-वरीयता जमा करने की सुविधा माई एप्लीकेशन टैब के अंतर्गत उपलब्ध होगी।
वरीयता फॉर्म जमा करने का लिंक 4 फरवरी से 8 फरवरी, 2025 तक उपलब्ध रहेगा। फॉर्म जमा होने के बाद, उम्मीदवार को पंजीकृत ईमेल पर एक पुष्टिकरण ईमेल प्राप्त होगा।
सैलरी डिटेल
- लोवर डिविजन क्लर्क (एलडीसी) / जेएसए के लिए पे लेवल 2 के तहत 19,900-63,200 रुपए प्रतिमाह -
- डेटा एंट्री ऑपरेटर (डियो) के लिए पे लेवल-4 के तहत 25,500-81,100 रुपए प्रतिमाह, वहीं पे लेवल-5 के तहत, 29,200-92,300 रुपए प्रतिमाह तक।
- डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड ए के लिए पे लेवल-4 के तहत 25,500-81,100 रुपए।
एसएससी सीएचएसएल टियर I परीक्षा 1 जुलाई से 11 जुलाई 2024 तक आयोजित की गई थी और परिणाम 6 सितंबर 2024 को घोषित किया गया था। टियर II परीक्षा 18 नवंबर को आयोजित की गई थी और अनंतिम उत्तर कुंजी 26 नवंबर 2024 को जारी की गई थी। आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 28 नवंबर 2024 तक थी। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- JEE Main 2025 सेशन 1 की आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन के लिए कितना शुल्क देना होगा? जानें