1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी की है चाह तो जल्द कर दें RBO भर्ती के लिए आवेदन, लास्ट डेट बेहद करीब

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी की है चाह तो जल्द कर दें RBO भर्ती के लिए आवेदन, लास्ट डेट बेहद करीब

 Published : Mar 14, 2025 11:00 am IST,  Updated : Mar 14, 2025 11:00 am IST

SBI RBO भर्ती के लिए चल रहे एप्लीकेशन प्रोसेस को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर दें।

प्रतीकात्मक फोटो - India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आप SBI RBO भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इस भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही खत्म कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक किसी कारणवश इस भर्ती के लिए अप्लाई नहीं कर पाया है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर दें। जानकारी दे दें कि यह भर्ती अभियान संगठन में 1194 पदों को भरेगा।  

क्या है आवेदन करने की लास्ट डेट?

भारतीय स्टेट बैंक, SBI 15 मार्च 2025 को SBI RBO भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। ऐसे में उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। 

कैसे करें अप्लाई? 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर करियर टैब पर जाना होगा। 
  • इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक अलग विंडो पर अलग पेज खुल जाएगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को SBI RBO भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुदल को रजिस्टर करना होगा। 
  • इतना करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें। 

अधिकारी को 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्ति प्राप्त करने पर ही बैंक की सेवा से सेवानिवृत्त होना चाहिए। सेवानिवृत्ति से पहले स्वैच्छिक रूप से सेवानिवृत्त/त्यागपत्र/निलंबित या अन्यथा बैंक छोड़ने वाले अधिकारी नियुक्ति के लिए विचारणीय नहीं हैं। एसबीआई और उसके ई-सहयोगी बैंकों के अधिकारी जो सेवानिवृत्ति पर एमएमजीएस-III, एसएमजीएस-IV/V और टीईजीएस-VI के रूप में सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें नियुक्ति के लिए विचारणीय माना जाएगा।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार शामिल हैं। बैंक द्वारा गठित शॉर्टलिस्टिंग समिति शॉर्टलिस्टिंग मापदंडों को तय करेगी और उसके बाद, बैंक द्वारा तय किए गए पर्याप्त संख्या में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार 100 अंकों का होगा। साक्षात्कार में योग्यता अंक बैंक द्वारा तय किए जाएंगे। अंतिम चयन के लिए मेरिट सूची केवल साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के अवरोही क्रम में तैयार की जाएगी, जो उम्मीदवार द्वारा न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने के अधीन है। यदि एक से अधिक उम्मीदवार सामान्य कट-ऑफ अंक प्राप्त करते हैं, तो ऐसे उम्मीदवारों को उनकी आयु के अवरोही क्रम में मेरिट में स्थान दिया जाएगा। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।