1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. भारत में ये हैं सबसे ज्यादा डिमांड वाले कोर्सेस, एक भी कर लिया तो बन जाएगा करियर

भारत में ये हैं सबसे ज्यादा डिमांड वाले कोर्सेस, एक भी कर लिया तो बन जाएगा करियर

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 14, 2025 05:47 pm IST,  Updated : Feb 14, 2025 05:47 pm IST

आप अगर अपने करियर को लेकर चिंता में हैं और यह सोच रहे हैं कि अपने करियर को ठीक करने के लिए आपको कौन सा कोर्स करना चाहिए जिससे आप अच्छा-खासा पैसा कमा सकते हैं तो फिर इस खबर को पढ़ने से चुकिएगा मत।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

हर स्टूडेंट के जीवन में एक ऐसा समय आता है जब वो अपने करियर को लेकर चिंतन करने लगता है। हर स्टूडेंट यह चाहता है कि वो कोई ऐसा कोर्स कोर्स करे जिसके बाद उसे पैसे के लिए सोचना न पड़े। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो हर इंसान मोटी कमाई करना चाहता है। मगर सवाल यह है कि अब वो ऐसा क्या करे कि उसे करने के बाद उसकी अच्छी इनकम हो जाए। आप अगर स्टूडेंट हैं और आपके दिमाग में भी यही सवाल घूम रहा है तो फिर यह खबर आपके काम की है। आज हम आपको कुछ ऐसे कोर्स बताएंगे जिनकी डिमांड रहती है और उन्हें करने के बाद आप अच्छी कमाई भी कर सकते हैं।

1. डेटा साइंस (Data Science)

रिपोर्ट्स की मानें तो सबसे ट्रेंड करने वाली फील्ड में डेटा साइंस शामिल है जहां बड़े डेटासेट का विश्लेषण और उनकी व्याख्या करने वाले स्पेशलिस्ट की डिमांड बढ़ गई है। अब चूंकि बिजनेसमैन हर सेक्टर्स में मौजूद हैं तो उन्हें डेटा के आधार पर फैसले भी लेने होते हैं और इसी कारण डेटा साइंटिस्ट, डेटा विश्लेषक और डेटा इंजीनियर की बहुत मांग है। इस कोर्स के बात औसत पैकेज 29 LPA रहता है।

2. सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट (Software Development)

यह एक मल्टिस्टेप प्रोसेस है जिसमें डेवलपमेंट, डिजाइनिंग, डिप्लॉयमेंट और साथ में सॉफ्टवेयर सपोर्ट शामिल है। इन सभी स्टेप्स के जरिए कसी भी प्रोडक्ट को पूरा किया जा सकता है जो किसी भी यूजर की जरूरतों को पूरा करता है। सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कोर्स, इंडियन टेक्नोलॉजी मार्केट में एक बहुत अच्छा निवेश हो सकता है जो क्रिटिकल थिंकिंग और क्रिएटिव माइंड को विकसित करने में मदद करता है। यदि आप सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कोर्स करने के बारे में सोच रहे हैं, तो प्रोग्रामिंग भाषा सीखना लंबे समय में पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम है। सीखने के लिए कई भाषाएँ हैं जैसे C, C++, Python और Java। इसके बाद इनकम की बात करें तो औसत पैकेज 28.8 LPA रहता है।

3. साइबर सुरक्षा (Cyber Security)

भारत में डिमांड वाले कोर्स की बात कर रहे हैं तो इसमें साइबर सुरक्षा भी एक कोर्स है। आजकल साइबर अटैक और डेटा ब्रीच के बढ़ते मामलों के कारण साइबर सुरक्षा भी जरूरी कोर्सेस में से एक हो गया है। अलग-अलग ऑर्गेनाइजेशन के डिजिटल होने के कारण आज उन्हें अपने डेटा को बचाने और ऐसे अटैक से बचने के लिए विशेषज्ञों की जरूरत पड़ती है। इसके लिए आपको कंप्यूट साइंस में बैचलर डिगाई, IT फील्ड में ट्रेनिंग, स्किल्स को साबित करने वाला सर्टिफिकेट और साइबर सुरक्षा प्रोधोगिकियों के साथ दक्षता जरूरी है। इसका औसत पैकेज 6-12 LPA रहता है।

ये भी पढ़ें-

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से करना चाहते हैं PG? जानिए पढ़ने के लिए कितनी चुकानी होगी रकम

IIM अहमदाबाद का जलवा, 100% प्लेसमेंट हुआ दर्ज, नौकरियों की हुई बौछार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।