1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. ये हैं देश के टॉप मेडिकल कॉलेज, यहां अगर ले लिया एडमिशन तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले

ये हैं देश के टॉप मेडिकल कॉलेज, यहां अगर ले लिया एडमिशन तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले

 Published : Apr 12, 2023 11:34 pm IST,  Updated : Apr 12, 2023 11:34 pm IST

नीट यूजी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है। ऐसे में जो छात्र किसी कारणवश अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके हैं, वे जल्दी अप्लाई कर दें। लेकिन अप्लाई करने से पहले जान लें कि देश में कौन से ऐसे कॉलेज हैं जहां मेडिकल की पढ़ाई बेहतर होती है।

NEET UG 2023, Medical collage- India TV Hindi
देश के टॉप मेडिकल कॉलेज Image Source : INDIA TV

देश में हर तीसरा युवा डॉक्टर बनने का ख्वाब देखता है और देखे भी क्यों न इस पेशे में चमक ही कुछ ऐसी ही कि हमारे समाज में लोग इज्जत देने लगते हैं। इस पेशे में मान-सम्मान तो है ही पैसे भी खूब हैं, इसलिए हर तीसरा युवा डॉक्टर बनना चाहता है। बता दें कि हर साल लाखों बच्चे डॉक्टर बनने का सपना लिए नीट एग्जाम में शामिल होते हैं। बता दें कि नीट एग्जाम के जरिए ही एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस जैसे कई मेडिकल कोर्स में एडमिशन होते हैं। बता दें कि इस साल तकरीबन 21 लाख छात्रों ने नीट के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इस रजिस्ट्रेशन के कारण नीट देश की सबसे बड़ी परीक्षा बन गई है। बता दें कि नीट का आयोजन एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कराती है।

एनटीए ने आज यानी 12 अप्रैल से नीट के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन शुरू किया है जो 15 अप्रैल तक रहेगी। ऐसे में जो छात्र अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके हैं वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर लें। हम आपको इस खबर में कुछ ऐसे कॉलेज के नाम बताएंगे जिनमें अगर आप का एडमिशन हो गया तो आप एक काबिल डॉक्टर बन जाएंगे। ध्यान दें कि इन कॉलेजों में एडमिशन सिर्फ नीट के जरिए ही होगा। नीट में मिले नंबरों के आधार पर ही इन कॉलेजों में एडमिशन होता है। बता दें कि नीचे दिए गए मेडिकल कॉलेजों में सबसे अच्छी पढ़ाई होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि देश के टॉप मेडिकल कॉलेज कौन हैं?

एम्स, नई दिल्ली​ (AIIMS, New Delhi)

AIIMS, नई दिल्ली में देश के जानें मानें शिक्षक पढ़ाते हैं। 2022 में स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी मेडिकल कॉलेजों की रैंकिंग के अनुसार ये देश का नंबर एक मेडिकल कॉलेज हैं। यहां पर MBBS सहित अन्य अन्य मेडिकल कोर्सेज में नीट के स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलता है।

पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ (PGIMER, Chandigarh)

पीजीआईएमईआर में भी देश के बढ़िया शिक्षक हैं जो बेहतर तरीके से पढ़ाते हैं। ये पंजाब व हरियाणा चंडीगढ़ में है। 2022 की NIRF रैकिंग में इसे दूसरा स्थान मिला है। अच्छा कॉलेज होने के कारण यहां पर सिर्फ टॉप रैंकर को ही एडमिशन दिया जाता है, इसलिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर​ (Christian Medical College, Vellore)

इस मेडिकल कॉलेज को पूरे भारत में तीसरा स्थान मिला है। यहां की पढ़ाई भी पूरे देश में बेहतर स्तर की है। यहां पर भी NEET के स्कोर के आधार पर MBBS, BDS सहित अन्य कोर्सेज में एडमिशन दिया जाता है। इसके अतिरिक्त छात्रों के लिए यहां सभी प्रकार सुविधाएं मौजूद हैं।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस, बेंगलुरु​ (National Institute of Mental Health & Neuro Sciences, Bangalore)

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस, बेंगलुरु का लिस्ट में चौथा स्थान है। यहां भी एडमिशन के लिए NEET के स्कोर जरूरी हैं। ये कॉलेज भी छात्रों के लिए बेहतर है।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी​ (BHU)

इस यूनिवर्सिटी का भी देश में खूब नाम है। ये उत्तर प्रदेश के बनारस में स्थित है। इसे NIRF रैंकिंग में पांचवा स्थान मिला है। अगर आपकी नीट यूजी में अच्छी रैंक आती है तो आप यहां पर भी एडमिशन ले सकते हैं। ये शहर अन्य शहरों के मुकाबले सस्ता भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।