1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. SBI PO भर्ती के लिए अप्लाई करने की ये है एलिजिबिलिटी, 600 पदों पर है वैकेंसी

SBI PO भर्ती के लिए अप्लाई करने की ये है एलिजिबिलिटी, 600 पदों पर है वैकेंसी

 Published : Jan 18, 2025 06:57 pm IST,  Updated : Jan 18, 2025 07:01 pm IST

भारतीय स्टेट बैंक में पीओ पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस चल रहा है। आइए इस खबर के माध्यम से इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। भारतीय स्टेट बैंक में पीओ पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक किसी कारणवश अप्लाई नहीं कर पाया है वे सभी जल्द से जल्द ऐसा कर दें, क्यों कि कल यानी 19 जनवरी को इसके लिए चल रहे एप्लीकेशन प्रोसेस को बंद कर दिया जाएगा। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा। 

बता दें कि इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2025 थी, जिसे कल यानी 19 जनवरी तक बढ़ा दिया गया था। प्रारंभिक परीक्षा के कॉल लेटर फरवरी 2025 के तीसरे या चौथे सप्ताह से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे और चरण 1 की परीक्षा 8 मार्च से 15 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी।

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 600 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता। जो लोग अपने स्नातक के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर में हैं, वे भी इस शर्त के अधीन अनंतिम रूप से आवेदन कर सकते हैं कि यदि उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है, तो उन्हें 30.04.2025 को या उससे पहले स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
  • आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 01.04.2024 को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, अर्थात अभ्यर्थियों का जन्म 01.04.2003 के बाद और 02.04.1994 से पहले नहीं हुआ होना चाहिए (दोनों दिन सम्मिलित)।

कैसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • इसके बाद करियर लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
  • फिर अब करंट ओपनिंग्स पर क्लिक करें और फिर से एक नया पेज खुलेगा।
  • इसके बाद एसबीआई पीओ 2024 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और खुद को रजिस्टर करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, अकाउंट में लॉग इन करें।
  • फिर आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आखिरी में सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।

ये भी पढ़ें- 

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा की क्या है एजुकेशन क्वालिफिकेशन?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।