1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. UGC NET June 2025 परीक्षा की आंसर-की जारी, 8 जुलाई तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

UGC NET June 2025 परीक्षा की आंसर-की जारी, 8 जुलाई तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

 Published : Jul 06, 2025 11:21 am IST,  Updated : Jul 06, 2025 11:27 am IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA द्वारा यूजीसी नेट जून 2025 की परीक्षा की आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए आंसर-की को चेक कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आपने भी यूजीसी नेट जून 2025 की परीक्षा में भाग लिया था, तो ये खबर आपके लिए ही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने UGC NET June 2025 परीक्षा की आंसर-की को जारी कर दिया है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स आधिकारिक  वेबसाइट पर जाकर आंसर-की को चेक कर सकते हैं। आंसर-की को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। एजेंसी ने UGC NET आंसर की के साथ, NTA प्रश्न पत्र भी जारी कर दिए हैं। साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों के जवाब भी प्रदर्शित कर दिए हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए भी आंसर-की को चेक कर सकते हैं। 

एजेंसी ने आंसर-की के आपत्ति उठाने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी है। ऐसे में जो उम्मीदवार  जारी की गई आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं वे सभी 8 जुलाई तक(शाम 5 बजे तक) इसके खिलाफ ऑब्जेक्शनन रेज कर सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा?

बता दें कि यूजीसी नेट जून परीक्षा 25, 26, 27, 28 और 29 जून को आयोजित की गई थी। यह दो पालियों में आयोजित की गई थी, पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी। वहीं, दूसरी का आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक किया गया था। यूजीसी नेट परीक्षा 85 विषयों के लिए आयोजित की गई थी।

UGC NET June 2025 Exam Answer Key: कैसे करें चेक व डाउनलोड 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद कैंडडिडेट्स को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने आंसर-की ओपन जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार आंसर-की को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

डायरेक्ट लिंक 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।