1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. WBJEE 2023 Counselling शेड्यूल जारी, इस तारीख से शुरू हो रही आवेदन प्रक्रिया

WBJEE 2023 Counselling शेड्यूल जारी, इस तारीख से शुरू हो रही आवेदन प्रक्रिया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 18, 2023 09:11 pm IST,  Updated : Jul 18, 2023 09:11 pm IST

WBJEE 2023 Counselling: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड(WBJEEB) ने WBJEE 2023 काउंसलिंग की तारीखें जारी कर दी हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

WBJEE 2023 Counselling: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड(WBJEEB) ने WBJEE 2023 काउंसलिंग की तारीखें जारी कर दी हैं। शेड्यूल के मुताबिक काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को 20 जुलाई 2023 से आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू किया जाएगा। उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए WBJEEB की आधिकारिक साइट wbjeeb.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की लास्ट डेट 25 जुलाई 2023 है। शेड्यूल के मुताबिक, उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर मॉक सीट आवंटन 27 जुलाई, 2023 को किया जाएगा और उम्मीदवार 28 जुलाई तक अपनी पसंद को संशोधित और लॉक कर सकते हैं।  सीट आवंटन परिणाम 1 अगस्त, 2023 को प्रदर्शित किया जाएगा। अपना पंजीकरण कराने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं।

ऐस करें WBJEE 2023 काउंसलिंग के लिए आवेदन 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स WBJEEB की आधिकारिक साइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध WBJEE 2023 काउंसलिंग पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

तीन राउंड में होगी काउंसलिंग 

WBJEE काउंसलिंग में तीन राउंड शामिल होंगे- आवंटन, अपग्रेडेशन और मॉप अप। उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा, जो काउंसलिंग और आवंटन सुरक्षित करने के लिए अनिवार्य है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार WBJEE की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ये है भारत का सबसे ऊंचा एयरपोर्ट

जब हर Train के पीछे बना होता है 'X' का निशान, तो फिर Vande Bharat पर क्यों नहीं; आखिर क्या है वजह

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।