1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. West Bengal HS Result 2024: जारी हुए वेस्ट बंगाल 12वीं के परिणाम, जानें कैसे करें चेक

West Bengal HS Result 2024: जारी हुए वेस्ट बंगाल 12वीं के परिणाम, जानें कैसे करें चेक

 Published : May 08, 2024 01:07 pm IST,  Updated : May 08, 2024 01:07 pm IST

West Bengal HS Result 2024: जो छात्र-छात्राएं वेस्ट बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए थे, उनका इंतजार आज खत्म हो गया है। बोर्ड ने एचएस परिणाम जारी कर दिए हैं।

जारी हुए वेस्ट बंगाल 12वीं के परिणाम- India TV Hindi
जारी हुए वेस्ट बंगाल 12वीं के परिणाम Image Source : FILE

West Bengal HS Result 2024: वेस्ट बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में जो छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे उन सभी का इंतजार आज खत्म हो गया। पश्चिम बंगाल काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) ने आज यानी 8 मई को पश्चिम बंगाल एचएस परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया गया। जिन छात्र-छात्राओं ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी, वे अपना परिणाम दोपहर 3 बजे से आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर जाकर चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।

WBCHSE 12वीं नतीजों को चेक व डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। जानकारी दे दें कि मूल मार्कशीट और पास प्रमाणपत्र 10 मई से स्कूलों में उपलब्ध होंगे। 

West Bengal HS result 2024: कैस कर सकेंगे चेक 

छात्र-छात्राएं नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in/ पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर, 'परिणाम' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • फिर 'परिणाम' अनुभाग में, 'उच्च माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2024' पर क्लिक करें।
  • फिर एक नई विंडो खुलेगी।
  • अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इतना करते ही आपकी पश्चिम बंगाल एचएस मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • अब मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ और उपयोग के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।

बता दें कि पश्चिम बंगाल बोर्ड ने कक्षा 12 की परीक्षा 16 से 29 फरवरी तक आयोजित की थी। पिछले साल कक्षा 12वीं में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.25 प्रतिशत दर्ज किया गया था। इसमें कुल 7,27,807 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। उससे एक साल पहले, कुल 88.44 प्रतिशत उम्मीदवारों (6,36,875 छात्रों) ने 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जिनमें से 90.19 प्रतिशत लड़के और 86.58 प्रतिशत छात्राएं थीं।

ये भी पढ़ें- भारत के किस राज्य में सबसे कम लोकसभा सीटें हैं? 

फोकस हो तो ऐसा! एक कमरे का घर और पूरा परिवार साथ, ऑटो चालक की बेटी बनी GCC स्कूल टॉपर; अब बनाना चाहती है ऐसी दुनिया जहां...
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।