Tuesday, February 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. West Bengal HS result 2024: आज जारी होंगे वेस्ट बंगाल 12वीं के परिणाम, इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

West Bengal HS result 2024: आज जारी होंगे वेस्ट बंगाल 12वीं के परिणाम, इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

West Bengal HS Result 2024: जो छात्र-छात्राएं पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल थे उन सभी का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। पश्चिम बंगाल बोर्ड आज 12वीं के परिणाम को जारी कर देगा।

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607
Published : May 08, 2024 07:11 am IST, Updated : May 08, 2024 07:13 am IST
वेस्ट बंगाल 12वीं के परिणाम आज जारी होंगे- India TV Hindi
Image Source : FILE वेस्ट बंगाल 12वीं के परिणाम आज जारी होंगे

West Bengal HS Result 2024: जिन छात्र-छात्राओं ने पश्चिम बंगाल बोर्ड एचएस 12वीं की परीक्षा दी थी, उन सभी के लए एक शानदार खबर है। वेस्ट बंगाल बोर्ड आज 12वीं के परिणाम घोषित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पश्चिम बंगाल काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) आज यानी 8 मई को पश्चिम बंगाल एचएस परिणाम 2024 घोषित करेगा। पश्चिम बंगाल 12वीं परिणाम 2024 दोपहर 1 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी अपना परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर देख सकेंगे। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस भी जारी किय गया है। 

जानकारी के लिए बता दें कि WBCHSE 12वीं परिणाम जारी होने के बाद उसे डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बता दें कि मूल मार्कशीट और पास प्रमाणपत्र 10 मई से स्कूलों में उपलब्ध होंगे। पश्चिम बंगाल बोर्ड ने कक्षा 12 की परीक्षा 16 से 29 फरवरी तक आयोजित की थी। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी अपने नतीजों को जारी कर सकते हैं। 

West Bengal HS result 2024: कैस कर सकेंगे चेक 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in/ पर जाएं।
  2. इसके बाद होमपेज पर, 'परिणाम' सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. फिर 'परिणाम' अनुभाग में, 'उच्च माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2024' पर क्लिक करें।
  4. फिर एक नई विंडो खुलेगी।
  5. अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  6. इतना करते ही आपकी पश्चिम बंगाल एचएस मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  7. अब मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ और उपयोग के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।

बता दें कि पिछले साल वेस्ट बंगाल बोर्ड कक्षा 12वीं में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.25 प्रतिशत दर्ज किया गया था। जिस परीक्षा कुल 7,27,807 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। उससे एक साल पहले, कुल 88.44 प्रतिशत उम्मीदवारों (6,36,875 छात्रों) ने 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जिनमें से 90.19 प्रतिशत लड़के और 86.58 प्रतिशत छात्राएं थीं।

ये भी पढ़ें- UP Board: 10वीं और 12वीं की Compartment परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement