1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के एक ग्रामीण डाक सेवक को हर माह कितनी सैलरी मिलती है? जान लें

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के एक ग्रामीण डाक सेवक को हर माह कितनी सैलरी मिलती है? जान लें

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Nov 10, 2025 04:55 pm IST,  Updated : Nov 10, 2025 04:56 pm IST

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के एक ग्रामीण डाक सेवक को हर माह कितनी सैलरी मिलती है? आइए इस खबर के माध्यम से इस सवाल के जवाब से अवगत होते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

अगर आपने भी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में निकली ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन किया है तो ये खबर आपके लिए ही है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बीते अक्तूबर माह में बंद हो चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के एक ग्रामीण डाक सेवक को हर माह कितनी सैलरी मिलती है। अगर आप इस विवरण से भिज्ञ नहीं हैं, तो कोई बात नहीं आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इस जानकारी से अवगत कराएंगे। 

कितनी मिलती है सैलरी? 

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में एक ग्रामीण डाक सेवक को हर माह ₹ 30,000 सैलरी (लागू वैधानिक कटौतियों और अंशदानों सहित) के रूप में मिलते हैं। 

कितने पदों पर होगी? 

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में निकली ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के जरिए कुल 348* पदों को भरा जाएगा। 

पात्रता 

आयु सीमा- इस भर्ती के लिए आवेद की आयु 20 से 25 वर्ष तय की गई है। 

शैक्षिक योग्यता- उम्मीदवारों को कम से कम किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया 

बता दें कि इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई थी। वहीं, इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर 2025 थी।

सेलेक्शन प्रोसेस

मेरिट सूची बैंकिंग आउटलेट के अनुसार तैयार की जाएगी। चयन स्नातक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा। हालाँकि, बैंक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।