1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. मध्य प्रदेश में एक नर्सिंग ऑफिसर को कितनी सैलरी मिलती है? जान लें; निकली है भर्ती

मध्य प्रदेश में एक नर्सिंग ऑफिसर को कितनी सैलरी मिलती है? जान लें; निकली है भर्ती

 Published : Apr 08, 2026 06:18 pm IST,  Updated : Apr 08, 2026 06:18 pm IST

मध्य प्रदेस में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। ऐसे में आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि एमपी में एक नर्सिंग ऑफिसर को कितनी सैलरी मिलती है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आप मध्य प्रदेश में निकली नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती में सेलक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलेगी? अगर आप इससे अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए आज इस खबर के जरिए इससे अवगत होते हैं।  

सैलरी विवरण 

मध्य प्रदेश में निकली नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर सेलेक्ट होने पर लेवल 7 के तहत सैलरी मिलेगी। सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 28700 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी। 

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों क अपना पंजीकरण करना होगा। 
  • पंजीकरण प्रोसेस को पूरा करने के बाद उम्मीदावारों को अपना आवेदन पत्र भरना होगा। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन करने की लास्ट डेट 

इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 20 अप्रैल 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। वहीं, आवेदन में सुधार करने हेतु करेक्शन विंडो को 25 अप्रैल 2026 को बंद किया जाएगा।

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए नर्सिंग ऑफिसर के 2099 पदों को भरा जाएगा। बता दें इसके अलवा सिस्टर ट्यूटर के पदों पर भर्ती की जाएगा, जिसकी कुल संख्य 218 है। 

शैक्षिक योग्यता

नर्सिंग ऑफिसर- इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से BSc नर्सिंग या जीएनएम डिप्लोमा होनी चाहिए। इसके अलावा मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।