अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट- exams.nta.ac.in/AISSEE पर चल रही आवेदन प्रक्रिया कल यानी 30 अक्तूबर को बंद कर दी जाएगी। ऐसे में जो इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन सैनिक कक्षा 6 और 9 में कराना चाहते हैं, वे सभी इसके लिए AISSEE 2026 के लिए आवेदन कर दें। वहीं, AISSEE 2026 के लिए आवेदन शुल्क विंडो 31 अक्टूबर को बंद हो जाएगी।
फॉर्म में कब से कर सकेंगे करेक्शन?
जानकारी दे दें कि आवेदन में सुधार करने हेतु करेक्शन विंडो को 2 नवंबर को खोली जाएगी। उम्मीदवार इस तारीख से अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे। आवेदनों में सुधार 4 नवंबर तक किया जा सकेगा। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबासइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरना होगा।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करना होगा।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन शुल्क?
आवेदन करने वाले सामान्य / ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों- एससी / एसटी के लिए 700 रुपये है।
कब है परीक्षा?
AISSEE 2026 परीक्षा जनवरी 2026 के लिए निर्धारित है, और परीक्षा के चार से छह सप्ताह के भीतर परिणाम आने की उम्मीद है।
AISSEE 2026 परीक्षा पैटर्न
AISSEE 2026 परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित होगी और यह पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए, परीक्षा 13 माध्यमों में आयोजित की जाएगी और परीक्षा की अवधि 150 मिनट होगी। कक्षा 9 में प्रवेश के लिए, परीक्षा अंग्रेजी में आयोजित की जाएगी और परीक्षा की अवधि 180 मिनट होगी।
परीक्षा की योजना/अवधि/माध्यम/पाठ्यक्रम, पात्रता मानदंड आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in, exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले पंजीकरण फॉर्म ध्यानपूर्वक भरें। परीक्षा शुल्क का भुगतान पेमेंट गेटवे, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग/UPI के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। AISSEE 2026 अधिसूचना में उल्लिखित शुल्क का भुगतान करना होगा।
ये भी पढ़ें- IPPB GDS भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका, इच्छुक डायरेक्ट लिंक से फौरन करें आवेदन