NEET UG 2025: नीट यूजी की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने रिजल्ट का वेट कर रहे हैं। जानकारी दे दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से रिजल्ट से पहले प्रोविजनल आंसर-की को जारी किया जाएगा। इसके बाद ही फाइनल आंसर-की और परिणाम घोषित किए जाएंगे। ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, नीट यूजी 2025 के परिणाण संभवत: 14 जून (टेंटेटिव डेट)तक जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। हालांकि, अभी रिजल्ट जारी करने की कंफर्म तिथि और समय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। घोषित होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे।
कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर नीट यूजी 2025 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो में परिणाम खुल जाएगा।
- अब कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार अपने परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें।
NEET UG 2025 का आयोजन 4 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में किया गया था और इसमें 22 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। NTA आंसर-की जारी करने के साथ आपत्ति उठाने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल देगा। एनटीए ने कहा, "उम्मीदवारों को सार्वजनिक सूचना में निर्दिष्ट अवधि के भीतर चुनौती दिए गए प्रत्येक उत्तर के लिए 200 रुपये की गैर-वापसी योग्य प्रसंस्करण शुल्क का भुगतान करके अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ ऑनलाइन चुनौती देने का अवसर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दा जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।