पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में बैकुंठपुर विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के बीच में है। भारतीय जनता पार्टी ने बैकुंठपुर विधानसभा सीट से मिथिलेश कुमार तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि राष्ट्रीय जनता दल ने प्रेम शंकर पर दांव खेला है।
Related Stories
पिछली बार बैकुंठपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के मिथिलेश तिवारी और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) प्रत्याशी मंजीत कुमार सिंह के बीच टक्कर थी, बीजेपी और एलजेपी ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था ऐसे में एलजेपी का प्रत्याशी नहीं था लेकिन इस बार बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में एलजेपी शामिल नहीं है।
2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बैकुंठपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी की जीत हुई थी। उन्हें 56,162 वोट मिले थे और उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) प्रत्याशी मंजीत कुमार सिंह को करीब 14 हजार मतों से हराया था जिन्हें 42,047 मत मिले थे। बिहार विधानसभा के चुनाव में ऐसा पहली बार 2015 में हुआ था, जब बीजेपी ने बैकुंठपुर सीट पर जीत दर्ज की।