1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: साहेबगंज में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार RJD की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: साहेबगंज में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार RJD की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 21, 2020 08:06 pm IST,  Updated : Oct 21, 2020 08:06 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में साहेबगंज विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर विकासशील इन्सान पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के बीच में है।

Sahebganj Vidhan Sabha seat- India TV Hindi
Sahebganj Vidhan Sabha seat Image Source : FILE

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में साहेबगंज विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर विकासशील इन्सान पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के बीच में है। विकासशील इन्सान पार्टी ने साहेबगंज विधानसभा सीट से राजू कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि राष्ट्रीय जनता दल ने रामविाचर राय पर दांव खेला है।

Related Stories

पिछली बार साहेबगंज सीट पर भारतीय जनता पार्टी के राजू कुमार सिंह और आरजेडी प्रत्याशी रामविाचर राय के बीच टक्कर थी, बीजेपी और एलजेपी ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था ऐसे में एलजेपी का प्रत्याशी नहीं था लेकिन इस बार बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में एलजेपी शामिल नहीं है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान साहेबगंज सीट पर राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी रामविचार राय की जीत हुई थी। उन्हें 70,583 वोट मिले थे और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राजू कुमार सिंह को करीब 11 हजार मतों से हराया था जिन्हें 59,923 मत मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024