1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: क्या बड़हरिया में लगातार तीसरी बार जीतेगा जदयू प्रत्याशी?

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: क्या बड़हरिया में लगातार तीसरी बार जीतेगा जदयू प्रत्याशी?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 23, 2020 08:29 pm IST,  Updated : Oct 23, 2020 08:29 pm IST

पिछले चुनाव में इस सीट पर जदयू ने लोजपा को मात दी थी। साल 2015 में जदयू महागठबंधन का हिस्सा था, उसे 65,168 वोट मिले थे जबकि लोजपा एनडीए का हिस्सा थी, उसे 50,585 वोट हासिल हुए थे।

Barharia Vidhan sabha seat news Shyambahadur singh jdu Bachcha Pandey RJD । Bihar Vidhan Sabha Chuna- India TV Hindi
Barharia Vidhan sabha seat news: Shyambahadur singh jdu vs Bachcha Pandey RJD । Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: क्या बरहरिया में लगातार तीसरी बार जीतेगा जदयू प्रत्याशी? Image Source : PTI

बरहरिया. बिहार की बड़हरिया विधानसभा सीट पर नीतीश कुमार की पार्टी जदयू और लालू यादव की पार्टी राजद के बीच में मुकाबला है। इस सीट पर जदयू ने श्याम बहादूर सिंह को मैदान में उतारा है जबकि राजद की तरफ से बच्चा पांडे चुनाव मैदान में हैं। पिछले चुनाव में इस सीट पर जदयू ने लोजपा को मात दी थी। साल 2015 में जदयू महागठबंधन का हिस्सा था, उसे 65,168 वोट मिले थे जबकि लोजपा एनडीए का हिस्सा थी, उसे 50,585 वोट हासिल हुए थे।

इसबार बिहार में समीकरण पूरी तरह से बदले हुए हैं। इसबार जदयू एनडीए में है जबकि लोजपा अकेले चुनाव लड़ रही है ऐसे में इस सीट पर महागठबंधन की तरफ से राजद का उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है। साल 2010 के चुनाव में भी इस सीट पर जदयू ने श्याम बहादूर सिंह ने जीत दर्ज की थी, जबकि राजद का प्रत्याशी  इस सीट पर कभी भी चुनाव जीतने में सफल नहीं रहा है। ऐसे में भाजपा-जदयू के साथ राजद की राह और मुश्किल बनाता है, लेकिन राजद नेताओं को उम्मीद है कि लोजपा का प्रत्याशी जदयू के वोट काटेगा, जिसका उनकी पार्टी को फायदा होगा।

ये भी पढ़ें

रैली में हंगामा देख भड़के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंच से कही ये बात

बिहार चुनाव: रैली में तेजस्वी यादव पर फेंके गए चप्पल, वीडियो हुआ वायरल

लालू यादव के घर क्यों गए चिराग पासवान के चचरे भाई और LJP सांसद प्रिंस राज?

Video: 'मैं पीएम मोदी का हनुमान हूं, दिल में उनकी तस्वीर बसती है, किसी दिन छाती चीर के दिखा दूंगा'

Bihar Election News: जिसने दिखाया था जिन्ना के लिए 'प्यार', कांग्रेस ने उसे दिया टिकट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024