1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: क्या रघुनाथपुर में फिर जीतेगी राजद या एनडीए करेगी कमाल?

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: क्या रघुनाथपुर में फिर जीतेगी राजद या एनडीए करेगी कमाल?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 23, 2020 06:04 pm IST,  Updated : Oct 23, 2020 06:04 pm IST

राजद के हरिशंकर यादव इस सीट के मौजूदा विधायक हैं। पिछले चुनाव में राजद के रघुनाथ यादव ने भाजपा के प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह को 10 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी थी।

Raghunathpur Vidhan sabha seat news Rajeshwar Chauhan JDU Harishankar yadav RJD । Bihar Vidhan Sabha- India TV Hindi
Raghunathpur Vidhan sabha seat news: Rajeshwar Chauhan JDU vs Harishankar yadav RJD । Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: क्या रघुनाथपुर में फिर जीतेगी राजद या एनडीए करेगी कमाल? Image Source : PTI

रघुनाथपुर. बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। बिहार की रघुनाथपुर विधानसभा सीट पर इसबार रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। रघुनाथपुर विधानसभा सीट पर जदयू ने राजेश्वर चौहान जबकि राजद ने हरिशंकर यादव को चुनावी रण में उतारा है। राजद के हरिशंकर यादव इस सीट के मौजूदा विधायक हैं। पिछले चुनाव में राजद के रघुनाथ यादव ने भाजपा के प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह को 10 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी थी।

साल 2015 में राजद प्रत्याशी को इस सीट पर 61042 प्रत्याशी मिले थे जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को 50 हजार 420 वोट मिले थे। इसबार बिहार चुनाव में समीकरण बदले हुए हैं। पिछले चुनाव में जदयू और राजद साथ में थे जबकि इसबार जदयू एकबार फिर भाजपा के साथ है। ऐसे में यहां नतीजे बदल सकते हैं। साल 2010 में रघुनाथपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के विक्रम कुंवर जबकि अक्टूबर 2005 में इस सीट पर जदयू की जगमतो देवी चुनाव जीती थीं। जगमतो देवी फरवरी 2005 में चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीती थीं।

ये भी पढ़ें

रैली में हंगामा देख भड़के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंच से कही ये बात

बिहार चुनाव: रैली में तेजस्वी यादव पर फेंके गए चप्पल, वीडियो हुआ वायरल

लालू यादव के घर क्यों गए चिराग पासवान के चचरे भाई और LJP सांसद प्रिंस राज?

Video: 'मैं पीएम मोदी का हनुमान हूं, दिल में उनकी तस्वीर बसती है, किसी दिन छाती चीर के दिखा दूंगा'

Bihar Election News: जिसने दिखाया था जिन्ना के लिए 'प्यार', कांग्रेस ने उसे दिया टिकट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024