1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: रानीगंज में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार JD-U की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: रानीगंज में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार JD-U की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 31, 2020 04:57 pm IST,  Updated : Oct 31, 2020 05:02 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और तीसरे चरण की 78 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में रानीगंज विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और राष्ट्रीय जनता दल के बीच में है।

Raniganj Vidhan Sabha seat- India TV Hindi
Raniganj Vidhan Sabha seat Image Source : PTI

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और तीसरे चरण की 78 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में रानीगंज विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और राष्ट्रीय जनता दल के बीच में है। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने रानीगंज विधानसभा सीट से अचमित ऋषिदेव को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि राष्ट्रीय जनता दल ने अविनाश मंगलम पर दांव खेला है।

Related Stories

पिछली बार रानीगंज सीट पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अचमित ऋषिदेव और भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी रामजी दास ऋषिदेव के बीच टक्कर थी। हथुआ रानीगंज विधानसभा सीट की बात की जाए तो यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पिछले चुनाव से पहले हैट्रिक जमा चुकी है। हालांकि 2015 के चुनाव में इस सीट से जेडीयू ने बाजी मारी थी, लेकिन इस बार जेडीयू-बीजेपी साथ मैदान में उतर रहे हैं। ऐसे में इस सीट पर रोमांचक लड़ाई देखने को मिल सकती है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान रानीगंज सीट पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) प्रत्याशी अचमित ऋषिदेव की जीत हुई थी। उन्हें 77,717 वोट मिले थे और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रत्याशी रामजी दास ऋषिदेव को करीब 15 हजार मतों से हराया था जिन्हें 62,787 मत मिले थे। 2015 के चुनाव में बीजेपी और जेडीयू अलग-अलग मैदान में उतरे थे, लेकिन इस बार साथ हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024