1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. बिहार चुनाव में RJD ने वोट में धांधली की आशंका जतायी, आयोग को ज्ञापन सौंपा

बिहार चुनाव में RJD ने वोट में धांधली की आशंका जतायी, आयोग को ज्ञापन सौंपा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 17, 2020 09:24 pm IST,  Updated : Oct 17, 2020 09:24 pm IST

राजद सांसद और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के और कोरोना वायरस से संक्रमित मतदाताओं के लिए पेपर बैलेट की व्यवस्था को सत्तारूढ़ दल द्वारा धांधली किए जाने की कोशिश करार देते हुए मांग की है कि विधानसभा वार ऐसे मतदाताओं की सूची सभी राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराई जाए।

RJD fears rigging of vote in Bihar election, submits memorandum to Election Commission- India TV Hindi
RJD fears rigging of vote in Bihar election, submits memorandum to Election Commission Image Source : PTI

पटना: राजद सांसद और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के और कोरोना वायरस से संक्रमित मतदाताओं के लिए पेपर बैलेट की व्यवस्था को सत्तारूढ़ दल द्वारा धांधली किए जाने की कोशिश करार देते हुए मांग की है कि विधानसभा वार ऐसे मतदाताओं की सूची सभी राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराई जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में राजद नेता मनोज झा ने कहा है ‘‘ज्ञात हुआ है कि 80 वर्ष से अधिक उम्र के और कोरोना वायरस से संक्रमित मतदाताओं के लिए पेपर बैलेट की व्यवस्था की गई है और हमें अंदेशा है कि सत्ताधारी दल इसमें धांधली कर सकता है।’’ 

Related Stories

उन्होंने कहा ‘‘हमारी मांग है कि विधानसभा वार ऐसे मतदाताओं की सूची सभी राजनैतिक दलों को उपलब्ध करायी जाए ताकि दल के पोलिंग एजेंट इस प्रक्रिया में सहभागी बन सकें।’’ 

राजद नेता के अनुसार, आयोग से आग्रह किया गया है कि मतदान के पश्चात प्रति बूथ मतदान की कुल प्रतिशत की सत्यापित कॉपी बूथ एजेंट को उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों के अनुभव के आधार पर यह आवश्यक है कि मतगणना के वक्त ईवीएम में पड़े वोट और पोलिंग बूथ के मतों का मिलान किया जा सके। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024