1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. दिल्ली सरकार के तीन मंत्रियों ने नामांकन दाखिल किया

दिल्ली सरकार के तीन मंत्रियों ने नामांकन दाखिल किया

 Written By: IANS
 Published : Jan 18, 2020 08:04 pm IST,  Updated : Jan 18, 2020 08:04 pm IST

गोपाल राय ने बाबरपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, तो वहीं पाल ने सीमापुरी से पर्चा दाखिल किया। इमरान हुसैन ने बल्लीमारान सीट से नामांकन किया।

Gopal Rai- India TV Hindi
AAP leader Gopal Rai during his nomination filing procession for Delhi Assembly polls, in east Delhi Image Source : PTI

नई दिल्ली| दिल्ली सरकार के तीन मंत्रियों गोपाल राय, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम ने विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार के रूप में शनिवार को अपने नामांकन दाखिल किए। गोपाल राय ने बाबरपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, तो वहीं पाल ने सीमापुरी से पर्चा दाखिल किया। इमरान हुसैन ने बल्लीमारान सीट से नामांकन किया।

इसके अलावा आप के राघव चड्ढा ने भी राजेंद्र नगर सीट से नामांकन दाखिल किया। कई अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों ने भी शनिवार को नामांकन दाखिल किए। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन मंगलवार से शुरू हुए। नामांकन की अंतिम तिथि 21 जनवरी है। नामांकन पत्रों की जांच 22 जनवरी को होगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024