1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Greater Kailash vidhan sabha chunav Results 2020: ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट पर आप के सौरभ भारद्वाज जीते

Greater Kailash vidhan sabha chunav Results 2020: ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट पर आप के सौरभ भारद्वाज जीते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2020 08:57 am IST,  Updated : Feb 11, 2020 04:42 pm IST

Delhi Election Results 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट पर आप प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज ने जीत दर्ज की है।

Delhi Election Results- India TV Hindi
Delhi Election Results

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट पर आप प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज ने जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने भाजपा प्रत्याशी शिखा राय को 16809 वोटों के अंतर से हराया है। ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने सुखबीर सिंह पंवार पर दांव लगाया था। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज की जीत हुई थी। 

Related Stories

ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट नई दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा है। दक्षिण दिल्‍ली का यह रिहाइशी इलाका 2008 में विधानसभा सीट घोषित किया गया। परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद चुनाव आयोग ने यहां पर पहले विधानसभा चुनाव संपन्‍न कराए। तब यहां से भाजपा के विजय कुमार मल्‍होत्रा ने कांग्रेस के जितेंदर कुमार कोचर को हराया और विधायक बने।

2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज की जीत हुई थी और उन्हें कुल 57589 वोट मिले थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राकेश कुमार गुल्लैया को हराया था जिन्हें 43006 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024