नई दिल्ली: दिल्ली के शाहीन बाग में गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार कपिल गुर्जर के आम आदमी पार्टी से जुड़े होने के दिल्ली पुलिस के दावे पर अब भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमलावर है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल के पुराने बयान का एक वीडियो ट्वीट कर निशाना साधा है, जिसमें वह कह रहे हैं, 'मैं किसी भी हद तक जा सकता हूं मोदी और शाह को हराने के लिए।'
Related Stories
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को वीडियो ट्वीट कर केजरीवाल पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा, "केजरीवाल जी, अगर आपने काम किया होता तो ये नौबत न आती। पहले जामिया और सीलमपुर में भीड़ को उकसाया। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में आगजनी और पथराव करवाया। फिर शाहीन बाग में धरना..और फिर अपने ही कार्यकर्ता से वहां गोली चलवाई। क्या मोदी और शाह को हराने के लिए दिल्ली जला दोगे।"
जेपी नड्डा ने इससे पहले यह भी कहा, "मैं केजरीवाल को साफ करना चाहता हूं कि ये देश किसी भी चुनाव, किसी भी सरकार से बड़ा है और इसकी सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को ये देश माफ नहीं करेगा। केजरीवाल और उसकी पूरी टीम बेनकाब हो गयी। दिल्ली की जनता करारा जवाब देगी।"