दिल्ली चुनाव में मतदान की तारीख निकट आते ही राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की तल्खी भी बढ़ती जा रही है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जबर्दस्त हमला बोला है। नड्डा ने आज ट्वीट करते हुए कहा कि केजरीवाल जी, आप बच्चों की कसम खाकर ईमानदारी का ढोंग करते रहे और विनय बंसल, आपका रिश्तेदार, 10 करोड़ के PWD घोटाले में गिरफ्तार हुआ।
Related Stories
केजरीवाल पर आगे आरोप लगाते हुए नड्डा ने लिखा कि आपकी सरकार में राशन और दवा घोटाला, ऑटो परमिट घोटाला, स्कूल के कमरे बनाने में घोटाला हुआ पर कोई एक्शन नहीं लिया, उल्टे भ्रष्टाचारियों को बचाया गया।
अगले ट्वीट में नड्डा कहते हैं कि भ्रष्टाचार खत्म करने का झांसा देकर सत्ता पाने वाले केजरीवाल जी, आप को भले ही दिल्ली जल बोर्ड का घोटाला, CNG और इलेक्ट्रिक बस घोटाला, लाडली योजना घोटाला, मार्शल भर्ती घोटाला याद न हो, पर जनता को सब याद है।