1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Malviya Nagar vidhan sabha chunav results 2020: मालवीय नगर विधानसभा सीट पर आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने दर्ज की जीत

Malviya Nagar vidhan sabha chunav results 2020: मालवीय नगर विधानसभा सीट पर आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने दर्ज की जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2020 09:10 am IST,  Updated : Feb 11, 2020 06:01 pm IST

Delhi Election Results 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में मालवीय नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने जीत दर्ज की है।

Delhi Election Results- India TV Hindi
Delhi Election Results

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में मालवीय नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सोमनाथ भारती ने जीत दर्ज की है। दिल्ली की मालवीय नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह को 18144 वोटों के अंतर से हरा दिया है।

Related Stories

बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में मालवीय नगर विधानसभा सीट पर भाजपा ने शैलेंद्र सिंह, आम आदमी पार्टी ने सोमनाथ भारती तो कांग्रेस ने नीतु वर्मा पर दांव लगाया था। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सोमनाथ भारती की जीत हुई थी। 

दक्षिण दिल्‍ली का यह पॉश इलाका नई दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा भी है। 1977 में इस विधानसभा सीट पर पहली बार चुनाव कराए गए। तब के चुनाव में यहां से जनता पार्टी के हंसराज ने कांग्रेस के प्रेम सिंह चौहान को हराकर विधायक बने थे। इस सीट पर सबसे ज्‍यादा 3 बार लगातार कांग्रेस ने चुनाव में जीत दर्ज की है।

2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान मालवीय नगर विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सोमनाथ भारती की जीत हुई थी और उन्हें कुल 51196 वोट मिले थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी डॉ नंदनी शर्मा को हराया था जिन्हें 35299 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024