1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री बोले, कागज न दिखाने वाली मानसिकता आज हारेगी

भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री बोले, कागज न दिखाने वाली मानसिकता आज हारेगी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 08, 2020 12:07 pm IST,  Updated : Feb 08, 2020 12:07 pm IST

भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री और आरएसएस के सह संपर्क प्रमुख रामलाल ने वोट डालने के बाद कहा है कि आज मतदान के दिन शाहीन बाग ही नहीं कई मुद्दों पर वोट पड़ रहा है। 

भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री बोले, कागज न दिखाने वाली मानसिकता आज हारेगी- India TV Hindi
भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री बोले, कागज न दिखाने वाली मानसिकता आज हारेगी

नई दिल्ली: भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री और आरएसएस के सह संपर्क प्रमुख रामलाल ने वोट डालने के बाद कहा है कि आज मतदान के दिन शाहीन बाग ही नहीं कई मुद्दों पर वोट पड़ रहा है। उन्होंने शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर तंज कसते हुए कहा, "जो लोग कागज न दिखाने की बात करते थे आज वोट देने के लिए उन्हें कागज तो दिखाना ही पड़ेगा। आज मतदान के दिन कागज न दिखाने वाली मानसिकता हारेगी और कागज दिखाने वाली मानसिकता जीतेगी।"

निर्माण भवन में वोट डालने आए रामलाल ने कहा, "चुनाव आयोग ने यह तय कर रखा है कि जो कागज दिखाएगा वोट वही डाल पाएगा। आज तो कागज न दिखाने का नारा देने वालों को कागज दिखाना ही पड़ेगा।"

रामलाल ने कहा कि दिल्ली का विकास वही सरकार कर सकती है जो केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करे न कि लड़कर। भाजपा की सरकार ही दिल्ली का विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बिजली, पानी की रियायतों पर नहीं राष्ट्रवाद की भावना पर वोट पड़ रहा है।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। दिल्ली के 1.47 करोड़ मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल नई सरकार चुनने के लिए कर रहे हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस, होमगार्ड सहित अर्धसैनिक बल के 75 हजार से ज्यादा हथियारबंद जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए हैं।  2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 67 जबकि बीजेपी को सिर्फ 3 सीटें मिली थीं. कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024