नयी दिल्ली: विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही दिल्ली का दंगल रोचक होता जा रहा है। नीतीश कुमार और अमित शाह की साझा रैली के ऐलान के बाद अब ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आम आदमी पार्टी (आप) को समर्थन दिया है। टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने गुरुवार को एक वीडियो जारी करते हुए आप प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की है।
Related Stories
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नेता डेरेक ओ’ ब्रायन ने आप उम्मीदवारों का प्रचार करते हुए ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड कर लोगों से उन्हें वोट देने की अपील की। ओ’ ब्रायन ने ट्वीट किया, ‘‘आम आदमी पार्टी के राजेन्द्र नगर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार राघव चड्डा को वोट दें। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और सभी ‘आप’ उम्मीदवारों को वोट दें।’’