1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Trilokpuri vidhan sabha chunav result 2020: त्रिलोकपुरी सीट पर APP के रोहित कुमार ने बीजेपी की किरण वैद्य को हराया

Trilokpuri vidhan sabha chunav result 2020: त्रिलोकपुरी सीट पर APP के रोहित कुमार ने बीजेपी की किरण वैद्य को हराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2020 09:05 am IST,  Updated : Feb 11, 2020 05:12 pm IST

Delhi Election Results 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के रोहित कुमार ने जीत दर्ज की है।

Delhi Election Results- India TV Hindi
Delhi Election Results

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के रोहित कुमार ने जीत दर्ज की है। त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट पर आप के रोहित कुमार ने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी किरण वैद्य को 12486 वोटों के अंतर से हरा दिया है। यहा से कांग्रेस ने विजय कुमार पर दांव लगाया था। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राजू धिंगन की जीत हुई थी।

Related Stories

त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट दिल्‍ली की 70 विधानसभा सीटों में महत्‍वपूर्ण स्‍थान रखती है। पूर्वी दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस क्षेत्र को 1993 में विधानसभा सीट बनाया गया। तब यहां से कांग्रेस के ब्रह्म पाल पहले विधायक चुने गए।

2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान त्रिलोकपुरी विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राजू धिंगन की जीत हुई थी और उन्हें कुल 74907 वोट मिले थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी किरण वैद्य को हराया था जिन्हें 45153 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024