1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. झारखंड चुनाव: पीएम मोदी आज करेंगे खूंटी और जमशेदपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित

झारखंड चुनाव: पीएम मोदी आज करेंगे खूंटी और जमशेदपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 03, 2019 08:14 am IST,  Updated : Dec 03, 2019 08:14 am IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर के मतदान से पहले आज खूंटी और जमशेदपुर में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

झारखंड चुनाव: पीएम मोदी आज करेंगे खूंटी और जमशेदपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित- India TV Hindi
झारखंड चुनाव: पीएम मोदी आज करेंगे खूंटी और जमशेदपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर के मतदान से पहले आज खूंटी और जमशेदपुर में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रवक्ता शिव पूजन पाठक ने सोमवार को बताया कि प्रधानमंत्री की पहली सभा खूंटी में सुबह लगभग 11 बजे आयोजित होगी जिसके बाद वह अपराह्र लगभग एक बजे जमशेदपुर में दूसरी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

Related Stories

जमशेदपुर में खुद मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी सीट से उम्मीदवार हैं जिन्हें उन्हीं के मंत्रिमंडल के सदस्य रहे सरयू राय भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चुनौती दे रहे हैं जबकि खूंटी से भाजपा ने रघुवर दास मंत्रिमंडल में मंत्री रहे नीलकंठ सिंह मुंडा को एक बार फिर अपना उम्मीदवार बनाया है।

झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण से पहले भी प्रधानमंत्री मोदी ने 25 नवंबर को दो बड़ी चुनावी सभाएं की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने डाल्टनगंज और गुमला में चुनावी सभाओं को संबोधित किया था। झारखंड में पांच चरणों में कुल 81 सीटों के लिए चुनाव हो रहा हैं। 

पहले चरण के लिए 13 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान हुआ था जबकि दूसरे चरण में सात दिसंबर को, तीसरे चरण के लिए 12 दिसंबर को, चौथे चरण के लिए 16 दिसंबर को और पांचवें एवं अंतिम चरण के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना 23 दिसंबर को की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024