1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड में अमित शाह ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, पूछा- क्या घुसपैठिए आपके चचरे भाई लगते हैं?

झारखंड में अमित शाह ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, पूछा- क्या घुसपैठिए आपके चचरे भाई लगते हैं?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 02, 2019 02:58 pm IST,  Updated : Dec 02, 2019 04:45 pm IST

गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) लागू कर दिया जाएगा।

NRC in whole country before 2024 Lok Sabha Elections says Amit Shah in Jharkhand- India TV Hindi
NRC in whole country before 2024 Lok Sabha Elections says Amit Shah in Jharkhand Image Source : AMIT SHAH TWITTER

रांची। गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के रण में अपनी पार्टी के प्रचार किया। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एनआरसी पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “ये राहुल बाबा कहते हैं कि NRC क्यों ला रहे हो? घुसपैठियों को क्यों निकाल रहे हो? कहां जाएंगे, क्या करेंगे? क्यों भाई आपके चचरे भाई हैं लगते हैं क्या? ”

अमित शाह इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि 2024 के पहले देश से एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर निकालने का काम भाजपा सरकार करने वाली है।

इससे पहले अमित शाह ने चक्रधरपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यहां भी उन्होंने घोषणा की कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) लागू कर दिया जाएगा। अमित शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा ''मैं आपको कहकर जाता हूं, 2024 में जब आपसे वोट लेने आएगें उससे पहले पूरे देश के अंदर एनआरसी लगाकर घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी।''

चक्रधरपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कहती है कि घुसपैठिओं को देश मत निकालो, अमित शाह ने कहा आपको जो बोलना है बोलिए लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान जब जनता से वोट मांगने आएंगे तो एनआरसी पूरे देश में लागू कर दिया गया होगा। 

गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रधरपुर में रैली के दौरान केंद्र की मोदी सरकार और झारखंड की रघुवर दास सरकार की उपलब्धियां गिनाई और झारखंड की जनता ने केंद्र और राज्य में जो पूर्णबहुमत की सरकार बनाई थी उसी की वजह से झारखंड विकास के रास्ते पर आगे बढ़ सका। अमित शाह ने यह भी कहा कि उनकी सरकार बनेगी तो झारखंड में दलित और आदिवासी समाज के आरक्षण को छुए बिना ओबीसी समाज को आरक्षण देने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। 

गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी रैली के दौरान कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार के गठबंधन पर भी निशाना साधा और कहा कि झारखंड के लिए जब अलग राज्य का आंदालोन चल रहा था तो कांग्रेस पार्टी उस आंदोलन को कुचल रही थी, और झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन अब उसी कांग्रेस पार्टी की गोदी में बैठकर मुख्यमंत्री बनने के लिए निकले हैं, अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा का उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना है और भाजपा का उद्देश्य झारखंड को विकास के रास्ते पर आगे लेकर जाना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत