1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी की सीईसी बैठक में बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व करेंगे जय शाह

आईसीसी की सीईसी बैठक में बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व करेंगे जय शाह

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 01, 2019 04:54 pm IST,  Updated : Dec 01, 2019 04:54 pm IST

बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘जब भी बैठक होगी, जय इसमें बोर्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे। ’’   

jay shah, icc, icc meeting, bcci- India TV Hindi
Jay Shah to represent BCCI in ICC CEC meeting Image Source : PTI

मुंबई। बीसीसीआई सचिव जय शाह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की मुख्य कार्यकारी समिति (सीईसी) की भविष्य की बैठकों में बोर्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे। बीसीसीआई की रविवार को यहां हुई एजीएम में यह फैसला किया गया। शाह 23 अक्टूबर को गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के साथ सचिव बने थे। उन्हें यहां बीसीसीआई की 88वीं सालाना आम बैठक के दौरान आईसीसी बैठक के लिये बोर्ड का प्रतिनिधित्व करने के लिये चुना गया। 

बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘जब भी बैठक होगी, जय इसमें बोर्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे। ’’ 

आईसीसी सीईसी की अगली बैठक की तारीख और स्थल अभी तय नहीं हुआ है। जब बोर्ड का प्रशासनिक काम उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) देख रही थी तब बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी बोर्ड के प्रतिनिधि थे। जय शाह गृहमंत्री अमित शाह के बेटे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल