1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पैट कमिंस बने इस साल टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज

पैट कमिंस बने इस साल टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 01, 2019 06:32 pm IST,  Updated : Dec 01, 2019 06:32 pm IST

मोहम्मद अब्बास को आउट करने के बाद कमिंस ने क्रीज पर शतक लगाकर जमें हुए यासिर शाह (113) को अपना शिकार बनाया और पाक की पहली पारी को समेटा।

pat cummins, cricket australia, australia vs pakistan, test match records, cricket news- India TV Hindi
Pat Cummins became the first bowler to take 50 wickets in Test cricket this year Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया के तेज तर्रार गेंदबाज पैट कमिंस ने पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड में जारी पिंक बॉल टेस्ट मैच में मोहम्मद अब्बास का विकेट लेते ही इस साल अपने विकेट का अर्धशतक पूरा किया और इस साल ऐसा कारनामा करने वाले वो दुनिया के पहले गेंदबाज बने हैं। इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान पर हावी दिख रही है। वॉर्नर के तिहरे शतक के बाद ऑस्ट्रेलिया की धारधार गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए हैं और वो इनिंग से हार के बेहद करीब है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान दूसरी इनिंग में 39 के स्कोर पर 3 विकेट खो चुकी है।

मोहम्मद अब्बास को आउट करने के बाद कमिंस ने क्रीज पर शतक लगाकर जमें हुए यासिर शाह (113) को अपना शिकार बनाया और पाक की पहली पारी को समेटा। कमिंस के नाम अब 51 विकेट हो चुकी है।

बात 2019 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची की करें तो पैट कमिंस के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टूअर्ट ब्रॉड 38 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 16 इनिंग में 33 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर है।

वहीं इस सूची में टॉप 6 गेंदबाजों में चार ऑस्ट्रेलिया के ही हैं। स्टार्क 10 इनिंग 30 विकेट के साथ चौथा और नॉथन लायन और जोश हेजलवुड क्रमश 30 और 27 विकेट लेकर पांचवे और छठे स्थान पर हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल