1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. झारखण्ड विधान सभा चुनाव 2019
  4. Jharkhand Sarath Vidhan Sabha Chunav result 2019: सारठ विधानसभा सीट पर भाजपा के रणधीर कुमार सिंह सबसे आगे

Jharkhand Sarath Vidhan Sabha Chunav result 2019: सारठ विधानसभा सीट पर भाजपा के रणधीर कुमार सिंह सबसे आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 23, 2019 09:15 am IST,  Updated : Dec 23, 2019 01:42 pm IST

झारखंड विधानसभा के लिए हुए चुनावों की वोटों की गिनतीजारी है। राज्य की सारठ विधानसभा सीट पर भाजपा के रणधीर कुमार सिंह सबसे आगे चल रहे हैं।

Jharkhand Election Results- India TV Hindi
Jharkhand Election Results

Jharkhand Sarath Vidhan Sabha Chunav result 2019: झारखंड विधानसभा के लिए हुए चुनावों की वोटों की गिनती जारी है। राज्य की सारठ विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी के बीच है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, दोपहर 1 बजकर 41 मिनट तक सारठ विधानसभा सीट पर भाजपा के रणधीर कुमार सिंह 34858 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं जबकि 26535 वोटों के साथ झारखंड ​विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक (जेवीएमपी) के उदय कुमार सिंह दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।

Related Stories

चुनाव में भाजपा के मुकाबले झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने संयुक्त प्रत्याशी उतारे हैं। भाजपा ने इस बार अपने प्रत्याशी रणधीर कुमार सिंह को मैदान में उतारा है जबकि झारखंड ​मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने परिमल कुमार सिंह पर दांव खेला है।

2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव में सारठ विधानसभा सीट से झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के नेता रणधीर कुमार सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 62717 वोट पड़े थे। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के उदय शंकर सिंह को 48816 मत पड़े थे। 

इससे पहले हुए दो चुनावों 2005 में यहां से भाजपा नेता उदय शंकर ने जीत हासिल की। उन्‍होंने जेएमएम के नेता शशांक शेखर भोक्‍ता को हराया और विधायक बने। 2009 के चुनाव में जेएमएम के शशांक ने पिछली हार का बदला लेते हुए भाजपा के उदय शंकर को हराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024