1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
  4. कर्नाटक चुनाव: सिद्धरमैया के खिलाफ बादामी से चुनाव लड़ सकते हैं येदियुरप्पा, बोले- अमित शाह करें फैसला

कर्नाटक चुनाव: सिद्धरमैया के खिलाफ बादामी से चुनाव लड़ सकते हैं येदियुरप्पा, बोले- अमित शाह करें फैसला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 22, 2018 09:35 pm IST,  Updated : Apr 22, 2018 09:55 pm IST

यह निश्चित है कि हम बादामी में अच्छा उम्मीदवार उतारेंगे और सिद्धरमैया को हराएंगे ।

भाजपा के प्रमुख बी...- India TV Hindi
भाजपा के प्रमुख बी एस येदियुरप्पा। 

बेंगलुरू: कर्नाटक भाजपा के प्रमुख बी एस येदियुरप्पा ने रविवार कहा कि अगर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उनसे कहें तो वह बादामी से मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हैं। येदियुरप्पा ने चिकमंगलुरू में संवाददाताओं से कहा , ‘‘ हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यह फैसला करेंगे कि मुझे लड़ना चाहिए या किसी और को। अगर मुझसे कहा गया तो मैं तैयार हूं। ’’ 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा , ‘‘ लेकिन यह निश्चित है कि हम बादामी में अच्छा उम्मीदवार उतारेंगे और सिद्धरमैया को हराएंगे । भाजपा ने इस बारे में फैसला कर लिया है। ’’ सिद्धरमैया दो सीटों - बगलकोट में बादामी और मैसूर में चामुंडेश्वरी से चुनाव लड़ेंगे। बादामी से सिद्धरमैया के खिलाफ भाजपा सांसद बी श्रीरामुलू को उतारे जाने की चर्चा है। श्रीरामुलू ने कहा है कि पार्टी जो भी फैसला करेगी , वह उसका पालन करेंगे । श्रीरामुलू को भाजपा ने चित्रदुर्ग जिले में मोलाकलमुरू से उतारा है और वह वहां नामांकन दाखिल कर चुके हैं । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Karnataka Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024