1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. अमित शाह आज काशी दौरे पर, पूर्वांचल सीटों की करेंगे समीक्षा

अमित शाह आज काशी दौरे पर, पूर्वांचल सीटों की करेंगे समीक्षा

 Reported By: IANS
 Published : Apr 12, 2019 12:27 pm IST,  Updated : Apr 12, 2019 12:27 pm IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे। इस दौरान वह पूर्वांचल की परिस्थितियों से रूबरू होंगे। शाह वाराणसी में पूर्वांचल की 26 सीटों की समीक्षा भी करेंगे।

अमित शाह आज काशी दौरे पर, पूर्वांचल सीटों की करेंगे समीक्षा- India TV Hindi
अमित शाह आज काशी दौरे पर, पूर्वांचल सीटों की करेंगे समीक्षा

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे। इस दौरान वह पूर्वांचल की परिस्थितियों से रूबरू होंगे। शाह वाराणसी में पूर्वांचल की 26 सीटों की समीक्षा भी करेंगे।

Related Stories

वाराणसी भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की मानें तो "अमित शाह आज शाम को वाराणसी पहुंचेंगे। इस दौरान वह संगठन की बैठक में भाग लेंगे। इस दौरान पूर्वांचल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान पूर्वांचल की सभी सीटों की समीक्षा कर रणनीति भी तैयार करेंगे। इसके अलावा बूथ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर अमित शाह चुनाव संचालन समिति और चुनाव प्रबंधन समिति की अलग-अलग बैठक करेंगे।"

इस दौरान वह मोदी के संसदीय कार्यालय भी जाएंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस समीक्षा बैठक के बाद पूर्वांचल की कई सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों का इंतजार भी खत्म हो सकता है।

भाजपा के पास यहां पर 12 सीटें हैं। उन्हें बचाए रखने की शाह के सामने चुनौती है। यहां पर सपा बसपा गठबंधन भी मजबूत ढंग से काम कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024