1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. एक और बांग्लादेशी एक्टर को तुरंत भारत छोड़ने का आदेश, प. बंगाल में TMC के लिए कर रहा था प्रचार

एक और बांग्लादेशी एक्टर को तुरंत भारत छोड़ने का आदेश, प. बंगाल में TMC के लिए कर रहा था प्रचार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 18, 2019 05:13 pm IST,  Updated : Apr 18, 2019 05:13 pm IST

पश्चिम बंगाल में एक चुनावी रैली में हिस्सा लेने वाले बांग्लादेशी अभिनेता गाजी अब्दुल नूर को तुरंत भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने दी।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में एक चुनावी रैली में हिस्सा लेने वाले बांग्लादेशी अभिनेता गाजी अब्दुल नूर को तुरंत भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने दी। वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद नूर भारत में रुके हुए थे। इससे पहले बांग्लादेशी एक्टर फिरदौस अहमद पर भी TMC का चुनाव प्रचार करने पर एक्शन लिया जा चुका है। फिरदौस अहमद के बाद नूर दूसरे बांग्लादेशी अभिनेता हैं जिन्हें ‘भारत छोड़ने’ का नोटिस दिया गया है।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘वीजा नियमों के विपरीत ज्यादा समय तक रूकने के लिए उपयुक्त कदम उठाए जा रहे हैं।’’ खबरों में बताया गया है कि नूर ने दमदम से टीएमसी उम्मीदवार सौगत राय के लिए कथित तौर पर चुनाव प्रचार किया।

केंद्र सरकार ने मंगलवार को अहमद को ‘भारत छोड़ो’ नोटिस जारी किया था और एक राजनीतिक दल के लिए कथित तौर पर प्रचार करने को लेकर उनका बिजनेस वीजा रद्द कर दिया। अहमद ने पश्चिम बंगाल के रायगंज में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार की एक रैली में हिस्सा लिया था।

बांग्लादेशी अभिनेता द्वारा वीजा नियमों के उल्लंघन के लिए ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन की रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने ये कदम उठाए। भाजपा ने इस सिलसिले में चुनाव आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024