1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. प्रियंका गांधी का आज अयोध्या दौरा, रामलला के दर्शन का कोई प्रोग्राम नहीं

प्रियंका गांधी का आज अयोध्या दौरा, रामलला के दर्शन का कोई प्रोग्राम नहीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2019 07:31 am IST,  Updated : Mar 29, 2019 07:31 am IST

अयोध्या में प्रियंका के कार्यक्रम की बात करें तो अमेठी और रायबरेली की तरह अयोध्या में भी वो कार्यकर्ताओं से मिलेंगी, नुक्कड़ सभाएं करेंगी और रोड शो भी करेंगी।

प्रियंका गांधी का आज अयोध्या दौरा, रामलला के दर्शन का कोई प्रोग्राम नहीं- India TV Hindi
प्रियंका गांधी का आज अयोध्या दौरा, रामलला के दर्शन का कोई प्रोग्राम नहीं

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश दौरे पर निकलीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज अयोध्या पहुंच रहीं हैं जहां वो कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और रोड शो करेंगी। यूपी कांग्रेस के अंदर जान फूंकने के लिए दनादन दौरे कर रहीं प्रियंका अब अयोध्या से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देंगी। अयोध्या में प्रियंका के कार्यक्रम की बात करें तो अमेठी और रायबरेली की तरह अयोध्या में भी वो कार्यकर्ताओं से मिलेंगी, नुक्कड़ सभाएं करेंगी और रोड शो भी करेंगी। 

Related Stories

इन सबके बीच प्रियंका अयोध्या में हनुमान गढ़ी जाकर दर्शन करेंगी लेकिन फिलहाल रामलला के दर्शन का उनका कोई प्रोग्राम नहीं है। प्रियंका गांधी सुबह 11 बजे फैज़ाबाद के कुमारगंज कस्बे में पहुंचेगी जहां से सिंघउना, हरदोईया होते हुए धरमगंज बाज़ार में पहुंचेंगी। आदिलपुर और नुआ कुंआ में नुक्कड़ सभा के बाद स्कूली बच्चों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद वो नवीन मंडी से तोप वाली कोठी पर जाएंगीं। रीड गंज चौराहे पर प्रियंका का स्वागत होगा और फिर बिरला मंदिर होते हुए हनुमान गढ़ी पहुंचेंगी

आज से ढाई साल पहले राहुल गांधी अयोध्या उस वक्त आए थे जब वो यूपी विधानसभा के चुनाव प्रचार में जुटे थे और प्रियंका उस वक्त आई हैं जब 2019 के लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। करीब 28 साल पहले राजीव गांधी भी अयोध्या आये थे लेकिन उसके बाद 26 साल तक गांधी परिवार के किसी सदस्य नें इस शहर का रुख नहीं किया, और आज प्रियंका अयोध्या में वोट यात्रा निकाल रही हैं।

अयोध्या के दौरे में प्रियंका सीधे-सीधे सीएम योगी और पीएम मोदी को चुनौती देने वाली हैं। हालांकि उन्होंने कल ये इशारा देकर राजनीतिक हलको में खलबली मचा दी है कि वो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं। अब प्रियंका ने ये बात मज़ाक में कही या फिर किसी रणनीति के तहत ये तो आने वाले दिनों में साफ होगा लेकिन इस बयान के बाद कयास लगने लगे हैं कि क्या वाराणसी में अब मुकाबला मोदी बनाम प्रियंका होने वाला है।

प्रियंका ने बुधवार को भी कहा था कि पार्टी जहां से कहेगी वो चुनाव लड़ने को तैयार हैं। वाराणसी से मोदी को टक्कर देने का इशारा भले ही प्रियंका गांधी कर रही हों लेकिन उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से ये भी कह दिया है कि वो अब साल 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024