Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. सुप्रिया सुले ने लगाई जीत की हैट्रिक, बारामती सीट पर दर्ज की 1.5 लाख से अधिक अंतर से जीत

सुप्रिया सुले ने लगाई जीत की हैट्रिक, बारामती सीट पर दर्ज की 1.5 लाख से अधिक अंतर से जीत

Edited by: India TV Paisa Desk Published : May 23, 2019 04:11 pm IST, Updated : May 23, 2019 04:11 pm IST

उन्हें 650,000 से अधिक वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार कंचन आर. कूल को 493,000 वोट हासिल हुए।

supriya sule- India TV Hindi
Image Source : SUPRIYA SULE supriya sule

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की उम्मीदवार सुप्रिया सुले-पवार ने गुरुवार को बारामती लोकसभा सीट से पुन: जीत दर्ज की। उन्होंने लगातार तीसरी बार इस सीट पर कब्जा कर जीत की हैट्रिक बनाई है।

उन्हें 650,000 से अधिक वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार कंचन आर. कूल को 493,000 वोट हासिल हुए।

राकांपा प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले-पवार इसी के साथ 48 लोकसभा सीटों वाले राज्य में जीतने वाली पहली विजेता बन गई हैं।

हालांकि, उनके भतीजे पार्थ अजीत पवार मावल लोकसभा सीट पर शिवसेना के श्रीरंग बारने से 200,000 से अधिक मतों से पीछे हैं।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement