1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी, फडणवीस के खिलाफ आशीष देशमुख को टिकट

महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी, फडणवीस के खिलाफ आशीष देशमुख को टिकट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 03, 2019 11:28 pm IST,  Updated : Oct 03, 2019 11:28 pm IST

कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की जिसमें कुल 19 नाम शामिल हैं। इस सूची में सबसे प्रमुख नाम नागपुर के स्थानीय नेता आशीष देशमुख का है जिन्हें नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ टिकट दिया गया है।

Congress- India TV Hindi
Congress

नई दिल्ली: कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की जिसमें कुल 19 नाम शामिल हैं। इस सूची में सबसे प्रमुख नाम नागपुर के स्थानीय नेता आशीष देशमुख का है जिन्हें नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ टिकट दिया गया है।

पार्टी की चौथी सूची में दो सीटें नन्दूरबार और सिलोड से उम्मीदवार बदले गए हैं। इससे पहले पार्टी ने रविवार को 51 उम्मीदवारों की अपनी पहली, गत मंगलवार को 52 उम्मीदवारों की दूसरी और बुधवार देर रात 20 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी। पार्टी अब तक कुल 140 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है।

माना जा रहा है कि यह पार्टी की आखिरी सूची है। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ गठबंधन के तहत 125 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली थी लेकिन छोटे दलों के लिए छोड़ी गई सीटों पर बात नहीं बन पाने के बाद उसने 140 सीटों पर लड़ने का निर्णय लिया।

राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024