1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. तेलंगाना में 9 नगर निगम और 120 नगरपालिकाओं के लिए चुनाव कल, 25 जनवरी को आएंगे नतीजे

तेलंगाना में 9 नगर निगम और 120 नगरपालिकाओं के लिए चुनाव कल, 25 जनवरी को आएंगे नतीजे

 Written By: T Raghavan @NewsRaghav
 Published : Jan 21, 2020 09:29 pm IST,  Updated : Jan 21, 2020 09:29 pm IST

बुधवार को तेलंगाना में 9 नगर निगम और 120 नगरपालिकाओं के लिए चुनाव होने हैं। 9 नगर निगमों में कुल 1438 मतदान केंद्र और 120 नगरपालिकाओं में 6325 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

voting- India TV Hindi
voting

हैदराबाद: बुधवार को तेलंगाना में 9 नगर निगम और 120 नगरपालिकाओं के लिए चुनाव होने हैं। 9 नगर निगमों में कुल 1438 मतदान केंद्र और 120 नगरपालिकाओं में 6325 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नतीजे 25 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। निजामाबाद नगर निगम में सबसे अधिक 411 मतदान केंद्र हैं, इसके बाद करीमनगर में 348 और रामागुंडम में 242 हैं।

जनता 9 निगमों के लिए 325 नगरसेवक का चुनाव करेंगे और 120 नगरपालिकाओं के लिए 2727 पार्षद चुने जाएंगे। चुनाव आयोग ने सभी जिलों में मतदान की आवश्यक व्यवस्था की है।

करीमनगर नगर निगम 25 जनवरी को चुनाव आयोजित करेगा और परिणाम 27 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। नतीजों के लिए उच्च न्यायालय से मंजूरी की आवश्यकता होगी। मतदान 22 जनवरी को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगा और नतीजे 25 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024