1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. ओवैसी से मिलने पहुंचे राजभर, यूपी में AIMIM के पहले दफ्तर का उद्घाटन आज

ओवैसी से मिलने पहुंचे राजभर, यूपी में AIMIM के पहले दफ्तर का उद्घाटन आज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 08, 2021 11:00 am IST,  Updated : Jul 08, 2021 11:00 am IST

मिशन 2022 के लिए उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। लखनऊ में इस समय AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और ओमप्रकाश राजभर की मुलाकात चल रही है।

asaduddin owaisi and om prakash rajbhar- India TV Hindi
ओवैसी से मिलने पहुंचे राजभर, यूपी में AIMIM के पहले दफ्तर का उद्घाटन आज Image Source : PTI (FILE PHOTO)

लखनऊ: मिशन 2022 के लिए उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। लखनऊ में इस समय AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की मुलाकात चल रही है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बात हो रही है। बता दें कि ओवैसी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भागीदारी संकल्प मोर्चा के साथ गठबंधन किया है। आज ओवैसी बहराइच में AIMIM के पार्टी दफ्तर का उद्धघाटन करेंगे। ये यूपी में AIMIM का पहला दफ्तर होगा। 

ओवैसी बहराइच से चुनाव अभियान की शुरुआत कर सकते हैं। यूपी में पार्टी को मजबूत करने के लिए उनका ये दौरा अहम हो सकता है।

बता दें कि एआईएमआईएम यूपी में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। ओवैसी ने इसका ऐलान भी किया था।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024