Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है और यह शाम 5:30 बजे तक चलेगी। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी और इसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। सत्तारूढ़ बीजेपी जहां विकास के अपने एजेंडे पर सवार होकर चुनावी सफलता दोहराने की उम्मीद कर रही है वहीं, विपक्षी कांग्रेस मतदाताओं से निवर्तमान सरकार को सत्ता से बेदखल करने की चार दशक पुरानी परंपरा का पालन करने का अनुरोध कर रही है। पर्वतीय राज्य में 55 लाख से ज्यादा मतदाता 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे, जिनमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और पूर्व भाजपा प्रमुख सतपाल सिंह सत्ती शामिल हैं।
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- इलेक्शन न्यूज
- Himachal Pradesh Election 2022 Highlights: हिमाचल प्रदेश में खत्म हुई वोटिंग, 8 दिसंबर को होगी मतगणना
Himachal Pradesh Election 2022 Highlights: हिमाचल प्रदेश में खत्म हुई वोटिंग, 8 दिसंबर को होगी मतगणना
हिमाचल प्रदेश में जीत अगले साल 9 राज्यों में होने वाले चुनावों और 2024 के आम चुनाव में भी भाजपा की संभावनाओं को बल देगी। इसमें हिंदी पट्टी के प्रमुख राज्य राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश शामिल हैं।
Himachal Pradesh Election 2022 LIVE
-
7:54 PM (IST) Nov 12, 2022
'72-73 फीसदी तक हो सकता है मतदान का आंकड़ा'
हिमाचल प्रदेश में हुए मतदान को लेकर हिमाचल प्रदेश मुख्य चुनाव अधिकारी(CEO) कार्यालय के संयुक्त निदेशक महेश पठानिया ने कहा है कि शाम 5 बजे तक लगभग 66% मतदान हुआ। अंत तक यह करीब 72-73 फीसदी हो सकता है। सभी क्षेत्रों में चुनाव शांतिपूर्ण रहा है। मतदान दल पूरी तरह से तैयार थे। हिमाचल प्रदेश के ताशीगंग में 100% मतदान हुआ है।
-
6:40 PM (IST) Nov 12, 2022
हिमाचल में 66 फीसदी मतदान का अनुमान
हिमाचल प्रदेश में मतदान संपन्न हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाम 5 बजे तक करीब 65.92 फीसदी मतदान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सुबह 8 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे संपन्न हुआ। 2017 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 75.57 फीसदी मतदान हुआ था।
-
5:56 PM (IST) Nov 12, 2022
बिलासपुर सीट पर भी संपन्न हुआ मतदान, देखें तस्वीरें
बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान संपन्न हुए। तस्वीरें मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला डियारा से हैं।
-
5:41 PM (IST) Nov 12, 2022
हिमाचल प्रदेश में वोटिंग हुई खत्म, EVM में कैद हुआ मतदाताओं का भविष्य
विधानसभा चुनाव के लिए सुबह से चल रही वोटिंग की प्रक्रिया शाम 5 बजे संपन्न हो गई। चुनाव बूथों पर पीठासीन अधिकारी EVM और वीवीपैट मशीनों को अब सील करके स्ट्रांग रूम में जमा कराएंगे।
-
4:40 PM (IST) Nov 12, 2022
दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर 98.08 फीसदी वोटिंग
हिमाचल प्रदेश में दुनिया के सबसे हाइट वाले पोलिंग बूथ Tashigang पर 98.08 फीसदी मतदान हुआ है। यहां 52 में से 51 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
-
3:52 PM (IST) Nov 12, 2022
हिमाचल प्रदेश में दोपहर 3 बजे तक 45 फीसदी से अधिक वोटिंग
हिमाचल प्रदेश में दोपहर 3 बजे 45.45 फीसदी मतदान हो चुका है। इस दौरान चुराह विधानसभा सीट पर 34.68 फीसदी, भरमौर में 55.35 फीसदी, चंबा में 42.48 फीसदी मतदान हुआ। वहीं डलहौजी में 38.44 फीसदी, भटियात विधानसभा सीट पर 55.97 फीसदी मतदान की खबर है।
-
3:07 PM (IST) Nov 12, 2022
हिमाचल प्रदेश में करीब 40 फीसदी तक वोटिंग संपन्न
हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर जारी विधानसभा चुनाव में करीब 40 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। भारी ठंड के बावजूद मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है और लोग वोट देने के लिए बड़ी संख्या में निकल रहे हैं।
-
2:02 PM (IST) Nov 12, 2022
हिमाचल प्रदेश में 01 बजे तक 37.19 फीसदी वोटिंग
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में दोपहर एक बजे तक 37.19 फीसदी वोट पड़ चुके थे। बिलासपुर में 34.05 फीसदी, चंबा में 28.35 फीसदी, हमीरपुर में 35.86 फीसदी, कांगड़ा में 35.50 फीसदी, किन्नौर में 35 फीसदी, कुल्लू में 40.33 फीसदी, लाहौल एवं स्पीती में 21.95 फीसदी, मंडी में 41.17 फीसदी, शिमला में 37.30 फीसदी, सिरमौर में 41.89 फीसदी, सोलन में 37.90 फीसदी और ऊना में 39.93 फीसदी मतदान हुआ है।
-
12:29 PM (IST) Nov 12, 2022
157 मतदान केंद्रों का संचालन कर रहीं महिला कर्मचारी: राजीव कुमार
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली में कहा, 'पूरे हिमाचल प्रदेश में 157 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जिनका संचालन पूरी तरह महिला कर्मचारी कर रही हैं। हमीरपुर जिले में क्रेच की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है ताकि बच्चों के साथ आने वालों को समस्या का सामना ना करना पड़े।'
-
11:59 AM (IST) Nov 12, 2022
हिमाचल प्रदेश में 11 बजे तक पड़े 17.98 फीसदी वोट
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में सुबह 11 बजे तक 17.98 फीसदी वोट पड़ चुके थे। बिलासपुर में 13.84 फीसदी, चंबा में 12.07 फीसदी, हमीरपुर में 19.40 फीसदी, कांगड़ा में 16.49 फीसदी, किन्नौर में 20 फीसदी, कुल्लू में 14.54 फीसदी, लाहौल एवं स्पीती में 5 फीसदी, मंडी में 21.92 फीसदी, शिमला में 17.73 फीसदी, सिरमौर में 21.66 फीसदी, सोलन में 20.28 फीसदी और ऊना में 19.92 फीसदी मतदान हुआ है।
-
11:43 AM (IST) Nov 12, 2022
ठंड के बावजूद लोगों के उत्साह में कमी नहीं
मनाली में अब तक 10 फीसदी से ज्यादा वोट पड़ चुके हैं। मंडी में 9 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े हैं। हमीरपुर में भी अब तक 8 फीसदी से ज्यादा वोट पड़ चुके हैं। ठंड के बावजूद लोगों के उत्साह में कमी नहीं है।
-
11:33 AM (IST) Nov 12, 2022
पूर्व सीएम धूमल ने भी किया मतदान
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और उनके परिवार ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाला।
-
11:32 AM (IST) Nov 12, 2022
बीजेपी चीफ नड्डा ने जनता से की ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील
प्रजातंत्र की दृष्टि से देखा जाए तो आज का दिन त्योहार का दिन होता है जिस दिन जनता अपने मतों का प्रयोग कर अपनी पसंद की सरकार 5 साल के लिए चुनती है। मैं सबसे निवेदन करता हूं कि अधिक से अधिक मतों का प्रयोग करें और प्रजातंत्र को मजबूत बनाए: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा
-
11:30 AM (IST) Nov 12, 2022
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी डाला अपना वोट
-
10:48 AM (IST) Nov 12, 2022
कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने किया मतदान
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने शिमला के सैनिक रेस्ट हाउस लॉन्गवुड के पोलिंग बूथ में मतदान किया।
-
9:58 AM (IST) Nov 12, 2022
कांग्रेस के लोग सिर्फ झूठे वादे करते हैं: अनुराग ठाकुर
कई राज्यों में हमारी सरकार दोबारा बनी इसलिए इस बार भी ऐसा (हिमाचल प्रदेश और गुजरात में) होगा। क्योंकि सुशासन, विकास और जनकल्याण के कई काम हुए हैं। केंद्र और राज्य (हिमाचल प्रदेश) में कांग्रेस की सरकार 10 साल रही। पुरानी पेंशन योजना को हटाने वाले और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली को लागू करने वाली कांग्रेस पार्टी ही थी। ये चाहते तो पहले ही कर लेते। ये सिर्फ झूठे वादे करते हैं: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश
-
9:36 AM (IST) Nov 12, 2022
हिमाचल में एक घंटे से ज्यादा की वोटिंग के बाद देखें मतदान प्रतिशत
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू हुई है। यानी एक घंटे से ज्यादा की वोटिंग हो चुकी है।
हिमाचल की इन सीटों पर अब तक का मतदान प्रतिशत इस प्रकार है-
शिमला- 7%
कांगड़ा- 5 %
मंडी- 6%
हमीरपुर- 4%
बिलासपुर- 5%
ऊना- 7%
चंबा- 5%
लाहौल-स्पीति- 4%
सिरमौर- 6%
किन्नौर- 8% -
9:35 AM (IST) Nov 12, 2022
इन चुनावों में हिमाचल प्रदेश की जीत होने वाली है: विक्रमादित्य सिंह
हिमाचल प्रदेश की जीत होने वाली है और राज्य की दशा और दिशा बदलने के लिए यह चुनाव हो रहा है। यह चुनाव हिमाचल से जुड़ा हुआ और उसके भविष्य का चुनाव है। वर्तमान सरकार ने हर वर्ग के इंसान की आवाज़ को दबाया और अनसुना किया: कांग्रेस के विधायक विक्रामादित्य सिंह, रामपुर
-
9:33 AM (IST) Nov 12, 2022
बीजेपी ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए: प्रतिभा सिंह
कांग्रेस नेता प्रतिभा सिंह ने कहा है कि आज जब जनता मतदान करने जाए तो ये सोचकर वोट दे कि उनका एक एक वोट विकास के नाम पर जाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए।
-
9:07 AM (IST) Nov 12, 2022
सीएम जयराम ने डाला वोट, जनता से कहा- ज्यादा से ज्यादा मतदान करें
-
8:31 AM (IST) Nov 12, 2022
वोटिंग के पहले सीएम जयराम ने मंदिर में किए दर्शन
-
8:07 AM (IST) Nov 12, 2022
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हुआ।
हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 8 बजे से शुरू हो गया है। इस बार वोटिंग के लिए कुल 7884 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
-
7:56 AM (IST) Nov 12, 2022
PM मोदी ने हिमाचल की जनता से कहा- वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं
-
7:52 AM (IST) Nov 12, 2022
412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा EVM में कैद
हिमाचल की सभी 68 सीटों के लिए सुबह आठ बजे से वोट डाले जाएंगे। हिमाचल के करीब 55 लाख से ज्यादा मतदाता आज 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद करेंगे। पहाड़ी राज्य होने की वजह से आज की वोटिंग के लिए चुनाव आयोग ने जबरदस्त तैयारियां की हैं।
-
7:31 AM (IST) Nov 12, 2022
हिमाचल में वोटिंग के दिन कई इलाकों में हुई बर्फबारी
हिमाचल के कई इलाकों में मतदान के दिन खासी बर्फबारी भी हुई है। जिसे देखते हुए चुनाव आयोग ने खास इंतजाम किए हैं। वोटिंग के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राज्य की सीमाएं सील कर दी गईं हैं।
-
6:57 AM (IST) Nov 12, 2022
हिमाचल प्रदेश में वोटिंग के लिए तैयारियां शुरू
-
6:49 AM (IST) Nov 12, 2022
हिमाचल में इस बार रिवाज बदलेगा: जयराम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश में वोटिंग से पहले सूबे के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इंडिया टीवी के साथ बातचीत में दावा किया कि इस बार प्रदेश में 5-5 साल पर सरकारें बदलने का रिवाज बदलेगा और बीजेपी की बहुमत के साथ वापसी होगी।
-
6:19 AM (IST) Nov 12, 2022
हिमाचल में अब से कुछ देर में शुरू होगी वोटिंग
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए अब से कुछ देर में वोटिंग होगी शुरू होगी। विधानसभा की सभी 68 सीटों के लिए वोटिंग की जाएगी। चुनावों के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।
-
11:44 PM (IST) Nov 11, 2022
काजा के ताशीगंग में सबसे अधिक ऊंचाई पर मतदान केंद्र
निर्वाचन आयोग ने राज्य के लाहौल स्पीति जिले के स्पीति इलाके में काजा के ताशीगंग में सबसे अधिक ऊंचाई पर मतदान केंद्र बनाया है। यह मतदान केंद्र 15,256 फुट की ऊंचाई पर है और वहां 52 मतदाता हैं।
-
11:43 PM (IST) Nov 11, 2022
कुल 7,884 मतदान केंद्र बनाए गए हैं
मतदान के लिए कुल 7,884 मतदान केंद्र बनाए हैं जिसमें दूरदराज इलाकों में तीन पूरक मतदान केंद्र भी शामिल हैं। इनमें से 789 संवदेनशील और 397 अति संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।
-
11:41 PM (IST) Nov 11, 2022
हिमाचल में रहा है हर बार सत्ता बदलने का इतिहास
कांग्रेस ने 2021 में पश्चिम बंगाल, केरल, असम, पुडुचेरी और इस साल पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर समेत नौ राज्यों में हार झेली है। भाजपा के लिए हिमाचल प्रदेश में जीत प्रधानमंत्री मोदी की एक और उपलब्धि होगी, जिन्होंने पार्टी के संदर्भ में ‘‘सत्ता समर्थक लहर’’ का नारा दिया है। हिमाचल प्रदेश का हर बार सत्ता बदलने का इतिहास रहा है।
-
11:40 PM (IST) Nov 11, 2022
कांग्रेस के लिए BJP से हिमाचल छीनना अपने अस्तित्व का सवाल
पिछले दो चुनावों में लचर प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस के लिए भाजपा से हिमाचल प्रदेश छीनना अपने अस्तित्व का सवाल है। कांग्रेस के लिए यह और अहम है क्योंकि 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर के किसी व्यक्ति (मल्लिकार्जुन खरगे) ने पार्टी की कमान संभाली है और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रचार से पूरी तरह दूर रहे हैं।