1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Punjab Election 2022: सिद्धू के खिलाफ मैदान में उतरेंगे बिक्रम मजीठिया, अमृतसर ईस्ट से लड़ेंगे चुनाव; बादल भी ठोक रहे 'ताल'

Punjab Election 2022: सिद्धू के खिलाफ मैदान में उतरेंगे बिक्रम मजीठिया, अमृतसर ईस्ट से लड़ेंगे चुनाव; बादल भी ठोक रहे 'ताल'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 26, 2022 08:09 pm IST,  Updated : Jan 26, 2022 08:09 pm IST

अब शिरोमणि अकाली दल (Akali Dal) ने ये भी ऐलान किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) भी चुनावी मैदान में उतरेंगे।

नवजोत सिंह सिद्धू और...- India TV Hindi
नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रम मजीठिया Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल भी लड़ रहे हैं चुनाव
  • हाईप्रोफाइल सीट बनी अमृतसर ईस्ट
  • ड्रग्स केस में फंसे हैं बिक्रम मजीठिया

Punjab Election 2022: शिरोमणि अकाली दल ने पूर्व मंत्री और इन दिनों विवादों में घिरे बिक्रम सिंह मजीठिया को पंजाब की अमृतसर ईस्ट (Amritsar East) विधानसभा सीट से टिकट दे चुनाव मैदान में उतार दिया है। इसी सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी ताल ठोक रहे हैं। 

टिकट मिलने के बाद अब बिक्रम मजीठिया और सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के बीच आर-पार की लड़ाई है। दोनों एक-दूसरे को चुनौती देंगे। अमृतसर ईस्ट के बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) मजीठा विधानसभा सीट से भी चुनाव मैदान में हैं।

शिरोमणि अकाली दल ने बिक्रम सिंह मजीठिया को अमृतसर ईस्ट से टिकट देकर इस मुकाबले को हाई प्रोफाइल बना दिया है। अब शिरोमणि अकाली दल (Akali Dal) ने ये भी ऐलान किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) भी चुनावी मैदान में उतरेंगे। 

इधर ड्रग्स केस में अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया को मामूली राहत मिल गई है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पुलिस को तीन दिनों तक बिक्रम मजीठिया को गिरफ्तार नहीं करने का आदेश दिया है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024