1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Bhojpuri Song: नवरात्रि पर अक्षरा सिंह का नया गाना 'दिल की पुकार' रिलीज, लोगों को पसंद आ रहा एक्ट्रेस का अंदाज

Bhojpuri Song: नवरात्रि पर अक्षरा सिंह का नया गाना 'दिल की पुकार' रिलीज, लोगों को पसंद आ रहा एक्ट्रेस का अंदाज

 Published : Oct 13, 2021 11:21 am IST,  Updated : Oct 13, 2021 05:46 pm IST

भोजपुरी सिनेमा की क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना रिलीज हो गया है। भक्ति भाव से भरे इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

akshara singh- India TV Hindi
अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना  Image Source : YOUTUBE/SCREENSHOT/ AKSHARA SINGH

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों से एक हैं। वो अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बेहतरीन सिंगर और डांसर भी हैं। सोशल मीडिया पर अक्षरा की  फैंन फॉलोइंग जबरदस्त है। आए दिन उनकी तस्वीरें और वीडियो चर्चा में रहते हैं। 

अक्षरा हाल में टीवी के फेमस शो 'बिग बॉस ओटीटी' में भी नजर आईं थीं। हालांकि वो लंबे समय तक शो में टिक नहीं पाईं। लेकिन इससे उनकी पॉपुलैरिटी पहले से ज्यादा बढ़ गई।‌ शो के दौरान अक्षरा सोशल मीडिया पर छाई रहीं। 

पहली बार विजय देवरकोंडा ने फैमिली को कराई प्राइवेट जेट की सैर, डर के मारे मां ने किया कुछ ऐसा

फिल्मों के अलाव एक्ट्रेस वीडियो सॉन्ग में काफी दिलचस्पी रखती हैं। आए दिन उनके गाने रिलीज होते रहते हैं। हाल ही में अक्षरा सिंह का नवरात्रि स्पेशल गीत 'दिल की पुकार' रिलीज हुआ। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। दो दिन पहले यानी 11 अक्टूबर को अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर आया ये गाना लागातार यूट्यूब पर ट्रेंड में बना हुआ है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। अबतक इस गाने को तीन लाख से ज्याद व्यूज मिल चुके हैं। लोग कमेंट कर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। कोई अक्षरा के लुक तो कोई आवाज की तारीफ कर रहा है। 

गाने को अक्षरा ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं और म्यूजिक अविनाश झा का है। वहीं लकी ने इसे कोरियोग्राफर किया हैं। वीडियो में अक्षरा मां दुर्गा के पंडाल में खड़ी भक्ति में लीन झूमती-गाती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने पीले रंग की साड़ी पहनी है जो उनपर खूब जंच रही है। बता दें कि इससे पहले शरद नवरात्रि के मौके पर अक्षरा सिंह का भक्ति गाना ‘मां मेरी आ जाएगी’ रिलीज हुआ था। जो लोगों को बेहद पसंद आया था। 

पढ़े अन्य संबंधि खबरें-

शहनाज़ गिल ने रील लाइफ बेटे पर बरसाया प्यार, वायरल हो रही है तस्वीर

फिर दिखेंगे मलाइका, गीता और टेरेंस लुईस साथ, 16 अक्टूबर से शुरू होगा ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 2’

प्रियंका चोपड़ा की कज़िन एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन