1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने जब-जब साड़ी में ढाया कहर, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने जब-जब साड़ी में ढाया कहर, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

 Published : Nov 27, 2020 07:51 pm IST,  Updated : Dec 01, 2020 09:28 am IST

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी अक्सर साड़ी में अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, आज हम आपको उनकी कुछ चुनिंदा तस्वीरें दिखा रहे हैं।

Bhojpuri actress Rani Chatterjee - India TV Hindi
Bhojpuri actress Rani Chatterjee  Image Source : INSTAGRAM- RANI CHATTERJEE

भोजपुरी की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक रानी चटर्जी इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हैं, वो ना सिर्फ भोजपुरी सिनेमा की रानी हैं बल्कि आप उन्हें सोशल मीडिया की रानी भी कह सकते हैं। रानी चटर्जी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, कभी उनका देसी अवतार दिखता है तो कभी ग्लैमरस लुक। आज हम आपको खूबसूरत एक्ट्रेस रानी चटर्जी की साड़ी में तस्वीरें दिखाने वाले हैं, एक्ट्रेस जब भी साड़ी में तस्वीर शेयर करती हैं उनके फैंस उन्हें देखते रह जाते हैं। देखिए रानी चटर्जी की ये खूबसूरत तस्वीरें-

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का जबरदस्त मेकओवर, इंस्टाग्राम पर शेयर की बेहद हॉट तस्वीरें

खूबसूरत होने के साथ टैलेंटेड भी हैं रानी

रानी चटर्जी जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही टैलेंटेड भी। रानी के नाम पर ही भोजपुरी की फिल्में चलती हैं। रानी ने भोजपुरी फिल्मों में ससुरा बड़े पैसा वाला, सीता, देवरा बड़ा सतावेला, और रानी न॰ 786 जैसी हिट फिल्में की हैं। रानी का जन्म मुंबई में हुआ और और इनका पालन पोषण भी यहीं हुआ। साल 2003 में भोजपुरी फिल्म ससुरा बड़ा पइसावाला से रानी ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा। रानी काफी सफल एक्ट्रेस बनीं और कई सारे पुरस्कार जीतने में कामयाब हुईं।

‘रश्‍क-ए-कमर’ पर भोजपुरी एक्‍ट्रेस रानी चटर्जी किया डांस, वीडियो वायरल

रानी की ये फिल्में जरूर देखिए

2013 में इनकी फिल्म नागिन आई, जिसके लिए इन्हें पुरस्कार भी मिल चुका है। इसके बाद रानी न॰ 786 (2013) में इन्होंने काम किया। 2013 में केवल दो फिल्मों में काम करने के बाद 2014 में इन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया। जिसमें इंस्पेक्टर चाँदनी, रानी चली ससुराल, रावड़ी रानी, शेरनी, प्रेम दीवानी, चाँदनी, एक लैला तीन छैला, दरिया दिल और भगजोगनी थी। इसके बाद 2015 में इन्होंने दिल दीवान माने ना, छोटकी दुल्हिन, दिल और दीवार, माई का कर्ज़, दुलारा, जानम, पायल, दुर्गा, रानी बनल ज्वाला जैसी फिल्मों में काम किया।

रानी चटर्जी से लेकर अक्षरा सिंह तक, ये हैं भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेसेस

फिटनेस फ्रीक हैं रानी चटर्जी

रानी ने 2016 में कर्ज़, शिव रक्षक, वकालत, घरवाली बाहरवाली, मैं रानी हिम्मत वाली, जोड़ी न॰ 1, परशासन, रियल इंडियन मदर, देवरा इशकबाज़, लव और राजनीति 2 जैसी फिल्में की। रानी फिटनेस फ्रीक भी हैं अक्सर वो जिम से अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

जब डिप्रेशन में चली गई थीं रानी

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बताया था कि वह ऑनलाइन ट्रोलिंग के चलते डिप्रेशन में हैं। उन्होंने पोस्ट में बताया था कि एक शख्स  उन्हें लोग मोटी, बुढ़िया और भी बहुत कुछ कहकर ट्रोल करते हैं जिससे वो बहुत परेशान हो गई हैं। रानी चटर्जी ने परेशान होकर मुंबई पुलिस से मदद मांगी थी।

आपको बता दें रानी चटर्जी ने फेसबुक पर लिखा था- ''डिप्रेशन: मैं बहुत ज़्यादा अब डिसटर्ब हो चुकी हूं, अक्सर मैं स्ट्रॉन्ग बने रहने की और पॉजिटिव बने रहने की बात करती हूं पर अब और नहीं हो पा रहा है। ये आदमी कई सालों से मेरे बारे में ना जाने कितनी गंदी-गंदी बातें फेसबुक पर लिख रहा है, मैंने बहुत इग्नोर करने की कोशश की मैंने कई लोगो से बात की पर सबने कहा कि इग्नोर करो पर मै भी तो इंसान हूं। मैं मोटी हूं, मैं बुढ़िया हूं या मैं कोई काम करती हूं तो ये इतनी भद्दी बाते लिखता है। लोग मुझे ये सब भेजते हैं और कहते हैं इग्नोर करो, अब नहीं हो सकता इग्नोर। मैं कई सालों से इस बात को लेकर काफी परेशान हो चुकी हूं, मानसिक तनाव से गुजर रही हूं, ये शायद चाहता है कि मैं अपनी जान दे दूं, इसकी वजह से मेरी निजी ज़िन्दगी में बहुत तनाव है।''

ऑनलाइन ट्रोलिंग से परेशान इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने मांगी पुलिस से मदद, कहा: खुदकुशी कर लूंगी

रानी ने आगे लिखा है- ''मुंबई पुलिस से ये मेरी रिक्वेस्ट है अगर मैं कुछ कर लेती हूं तो इसका जिम्मेदार धननंजय सिंह होगा। मैंने साइबर सेल में भी इसकी शिकायत की थी, पर वहां पर कहा गया कि इसने मेरा नाम नहीं लिखा है पर मैं जानती हूं ये सिर्फ मेरे लिए लिखता है। इसके ऐसे पोस्ट पर लोग मेरा नाम लिख कर गंदी-गंदी गालियां लिखते है और ये उसके मज़े लेता है मैं हताश हो चुकी हूं। अब हिम्मत नहीं बची, या तो मैं आत्महत्या कर लूं क्योंकि मैं बहुत बुरे डिप्रेशन से गुजर रही हूं, इसकी वजह से कई सालों से। अब नहीं होता बर्दाश्त। सुसाइड''

जिसके बाद उनके फैन्स ने उन्हें हार ना मानने की सलाह दी थी। साथ ही मोटिवेट किया था। बाद में मुंबई पुलिस ने भी इस मामले में एक्शन लिया था और एक्ट्रेस ने पुलिस को धन्यवाद भी दिया था।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन