1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. ऑडियंस की डिमांड पर भोजपुरी सिनेमा के एक्टर खेसारी लाल यादव ने लगाए ठुमके

ऑडियंस की डिमांड पर भोजपुरी सिनेमा के एक्टर खेसारी लाल यादव ने लगाए ठुमके

 Published : Jan 16, 2019 01:47 pm IST,  Updated : Jan 16, 2019 01:55 pm IST

खेसारी लाल यादव के गाने और डांस करने पर झूम उठी जनता, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Khesari lal yadav dance video- India TV Hindi
Khesari lal yadav dance video Image Source : INSTAGRAM

अपनी एक्टिंग और गायकी से सबका दिल जीतने वाले खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक अलग ही पहचान रखते हैं। दर्शकों द्वारा सोशल मीडिया पर इनके गानों और वीडियों को काफी पसंद किया जाता है। इनका हर वीडियो कुछ ही मिनटों में वायरल हो जाता है। आए दिन सोशल मीडिया पर ये भोजपुरी एक्टर अपनी तस्वीर और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में इन्होनें अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है।

इस वीडियो में खेसारी स्टेज पर अपने हिट हुए सॉन्ग 'ठीक है' पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ये भोजपुरी एक्टर ताबड़तोड़ डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं।  वीडियो में खेसारी की इस जबरदस्त परफॉर्मेंस पर ऑडियंस भी झूम उठी। दर्शकों को खेसारी का डांस इतना पसंद आ रहा है कि वो बार बार इस एक्टर से गाने और डांस की डिमांड कर रहें हैं। बता दें, इस दौरान उनकी को-स्टार भी उनके साथ नज़र आ रही है।

वैसे, पहले भी खेसारी लाल यादव के कई ऐसे वीडियो काफी धमाल मचा चुके हैं। इससे पहले उनके 'किरिया खा के कहिले' सॉन्ग ने यूट्यूब पर दर्शकों से काफी वाहवाही लूटी थी। खेसारी के इस गाने को 24 घंटे के अंदर 4 लाख से ज़्यादा बार देखा गया था। हाल ही में मकर संक्रांति के अवसर पर बिहार और उत्तर प्रदेश में खेसारी लाल के गानों ने जमकर धूम मचाई थी। खेसारी कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं। अपनी वायरल हुई वीडियोज़ के कारण खेसारी काफी चर्चाओं में बने रहते हैं।

Makar Sankranti 2019- मकर संक्रांति पर धमाल मचा रहे हैं पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के हिट गाने

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की वीडियो ने मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन