1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. होली पर धूम मचाने के लिए आया नया गाना 'रंगवा छुटत नईखे'

होली पर धूम मचाने के लिए आया नया गाना 'रंगवा छुटत नईखे'

 Published : Feb 15, 2020 11:23 am IST,  Updated : Feb 15, 2020 11:23 am IST

होली पर नया भोजपुरी गाना धमाल मचाने के लिए तैयार है। 'रंगवा छुटत नईखे' गाना रिलीज हो गया है।

bhojpuri song- India TV Hindi
भोजपुरी गाना

होली का त्यौहार जल्द ही आने वाला है। गाने-बजाने और त्यौहार को मनाने की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। होली से कुछ दिनों पहले दीपक चंद्रवंशी का होली पर धमाल मचाने के लिए गाना रंगवा छुटत नईखे यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।

गाने रंगवा छुटत नईखे को दीपक चंद्रवंशी ने गाया है। गाने के लिरिक्स राजन बेदरदी ने लिखे हैं और इसे कंपोज शंकर सिंह ने किया है। यह गाना भोजपुरी म्यूजिक एल्बम मोर ड्राइवर सजनवा रंगे मोबिल से जोबनवा से है। 

दीपक का यह होली पर गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि होली के मौके पर भोजपुरी गाने काफी पसंद किए जाते हैं। इस दौरान ऑडियंस के बीच होली के मस्त गानों की खोजबीन शुरू हो जाती है और इसीलिए भोजपुरी के कई गाने होली के मौके पर रिलीज होते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन