1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. 'कोरोना के मौसी जिंदाबाद' गाने ने यूट्यब पर मचाई धूम, वीडियो वायरल

'कोरोना के मौसी जिंदाबाद' गाने ने यूट्यब पर मचाई धूम, वीडियो वायरल

 Published : Mar 25, 2020 03:57 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 03:57 pm IST

जहां एक तरफ पूरे देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है वहीं इस पर कई गाने बनाए जा रहे हैं।

bhojpuri song- India TV Hindi
भोजपुरी गाना

देशभर में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। लोगों को इससे बचने के लिए घर में ही रहने की सलाह दी जा रही है। मगर इस वायरस पर कई गाने बन रहे हैं।अब कोरोना वायरस पर एक भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है।  जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है। कोरोना के मौसी जिंदाबाद गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है।

कोरोना के मौसी जिंदाबाद गाने को अब तक 35 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यह गाना सिर्फ 5 दिन पहले ही रिलीज हुआ है। इस गाने को रामु सिंह ने गाया है।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का टिक टॉक रैप 'इधर आने का नहीं' को लाखों ने देखा

यह गाना भोजपुरी स्टार खेसारी लाल याद के गाने भतीजवा के मौसी जिंदाबाद के तर्ज पर बनाया गया है।

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना ‘ओढ़नी’ हुआ हिट, मिले 3 करोड़ व्यूज़

खेसारी लाल का गाना भतीजवा के मौसी जिंदाबाद गाना लोगों को बहुत पसंद आया था। यह गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया था। यह गाना खेसारी और अंतरा सिंह ने गाया था यह एक होली का गाना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन