1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. पवन सिंह के गाने पर काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव संग किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

पवन सिंह के गाने पर काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव संग किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Apr 08, 2019 08:21 pm IST,  Updated : Apr 08, 2019 08:21 pm IST

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में काफी मशहूर है।

काजल-खेसारी- India TV Hindi
काजल-खेसारी

नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्मों की सुपरहिट जोड़ी खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के गाने और फिल्में अक्सर भोजपुरी सिनेमा में चर्चा का विषय होते हैं। हो भी क्यों ना दोनों की जोड़ी दर्शकों को इतनी पसंद आती है। भोजपुरी सिनेमा में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी खूब हिट है। यही वजह है कि दोनों के गाने आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं।

काजल राघवानी और खेसारीलाल का एक नया गाना यू-ट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। काजल इस वीडियो में अपने ही सुपरहिट गाने 'छलकत हमरो...' गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं, लेकिन इस बार उनके साथ इस गाने के जोड़ीदार पवन सिंह नहीं बल्कि खेसारी लाल यादव नजर आ रहे हैं। बता दें, यह वीडियो कोलकाता में हुए 'सिने भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड' का है। यह वीडियो पिछले साल सितंबर का है। इस वीडियो को KVP Entertainment ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया है जिसे अब तक 32 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

बता दें, काजल राघवानी ने महज 20 साल की उम्र में भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था। काजल पिछले 7 सालों से भोजपुरी सिनेमा में काम कर रही हैं। उनकी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी खूब पसंद की जाती है। काजल गुजराती हैं लेकिन वो भोजपुरी सिनेमा में सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं। काजल से जब पूछा गया कि गुजरात की होने के बावजूद वो भोजपुरी सिनेमा में काम करती हैं क्या उन्हें भाषा से संबधित कोई दिक्कत नहीं हुई। इस पर काजल ने कहा कि भोजपुरी काफी प्यारी भाषा है और हिंदी से मिलती जुलती है इसलिए उन्होंने आसानी से इसे अपना लिया।

यहां देखिए गाना-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन